WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Vishnu Dev Sai Chattisgarh’s New CM : छत्तीसगढ़ के नए CM विष्णुदेव साय चुने गए!

विधायक दल की बैठक में तीनों पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में फैसला

2605
WhatsApp Image 2023 12 10 At 15.55.47

Vishnu Dev Sai Chattisgarh’s New CM: छत्तीसगढ़ के नए CM विष्णुदेव साय चुने गए!

Raipur : छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री का एलान हो गया। पर्यवेक्षकों ने विष्णुदेव साय को यह जिम्मेदारी सौंपी है। रायपुर में विधायक दल की बैठक बुलाई में सभी विधायकों से बात की गई। इसके बाद विष्णु देव साय के नाम पर मुहर लगी। बैठक में आलाकमान से तय किए गए तीनों पर्यवेक्षक भी शामिल थे।

विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा नाम है। वे आदिवासी समाज के बड़े नेता माने जाते हैं। विष्णुदेव साय इसलिए बड़ा नाम है क्योंकि वे चार बार सांसद, दो बार विधायक, केंद्रीय राज्यमंत्री और दो बार प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। इसके साथ ही सारे को संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है।

पार्टी के तीन पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल और पार्टी महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम बैठक में मौजूद रहे। पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और राज्य के लिए पार्टी के सह-प्रभारी नितिन नवीन भी वहां मौजूद थे। इसी दौरान विष्णु देव साय पर मुहर लगी।

यह पहले से अनुमान लगाया जा रहा था कि अगर पार्टी 2003 से 2018 तक तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके रमन सिंह को नहीं चुनेगी। किसी ओबीसी या आदिवासी नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी। इसी के तहत साय के नाम पर मुहर लगी। वे प्रदेश में बीजेपी के बड़े आदिवासी चेहरे हैं। मुख्यमंत्री पद की रेस में आदिवासी समुदाय से आने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय सबसे आगे माने जा रहे थे।