WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Vocational Teachers Remove : MP के 6 हजार व्यवसायिक शिक्षकों को हटाने का आदेश, आज 30 अप्रैल से सेवा समाप्त!

हाईकोर्ट के निर्देश पर इन्हें नियुक्ति दी थी, अब अचानक उनकी सेवाएं खत्म!

602

Vocational Teachers Remove : MP के 6 हजार व्यवसायिक शिक्षकों को हटाने का आदेश, आज 30 अप्रैल से सेवा समाप्त!

Bhopal : लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से मध्य प्रदेश में व्यवसायिक शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ाने वाला आदेश जारी किया गया। राज्य के लगभग 6 हजार व्यवसायिक शिक्षकों को हटाने का आदेश विभाग द्वारा किया गया। लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में वोकेशनल ट्रेनिंग दे रहे करीब 6 हजार व्यावसायिक शिक्षकों को हटाने के निर्देश दिए हैं। व्यावसायिक शिक्षकों की सेवाएं 30 अप्रैल 2025 तक ही होंगी।

IMG 20250330 WA0054

राजधानी भोपाल के गौतम नगर स्थित लोक संचालनालय विभाग की ओर से सेकेंड्री एजुकेशन मध्य प्रदेश के सत्र 2024-25 में कार्यरत व्यवसायिक प्रशिक्षकों की सेवाओं के संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा कि, इस कार्यालय एवं कार्यरत सभी वीपीटी के बीच किए गए अनुबंध के आधार पर स्पष्ट किया जाता है कि, आपकी ओर से विद्यालय में उपस्थित कराए गए सभी व्यवसायिक प्रशिक्षकों की सेवाएं 30 अप्रैल 2025 तक रहेंगी। शेष निर्देश पृथक से जारी किए जाएंगे।

पिछले साल हाईकोर्ट के निर्देश पर इन शिक्षकों को नियुक्ति दी गई थी। अब अचानक उनकी सेवाएं खत्म करने के आदेश जारी हो गए है। फिलहाल, सिर्फ हटाने का आदेश है। आदेश में लिखा है कि, शेष निर्देश आगे जारी किए जाएंगे।