WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Water on Railway Track : नेपाल की नदियों में पानी बढ़ा, बिहार में आफत आई, जोगबनी स्टेशन बंद!

679
WhatsApp Image 2024 09 29 At 15.46.21

Water on Railway Track : नेपाल की नदियों में पानी बढ़ा, बिहार में आफत आई, जोगबनी स्टेशन बंद!

ट्रेक पर पानी भरा होने से शनिवार को कोई ट्रेन नहीं चली, सभी ट्रेनें रद्द की गई!

Arariya (Bihar) : भारी बारिश के कारण नेपाल की नदियों भारी उफान है। पानी बढ़ने से बिहार के अररिया इलाके में बाढ़ जैसे हालात है। इसका असर जोगबनी रेलवे स्टेशन पर भी दिखाई दिया। बाढ़ का पानी सीमा से लगे जोगबनी रेलवे स्टेशन में पटरियों पर आ जाने के कारण जोगबनी आने और जाने वाली सभी ट्रेनों को शनिवार से रद्द कर दिया गया। अब फारबिसगंज से कटिहार के लिए ट्रेन जाएगी। रेलवे ने इसकी सूचना भी जारी कर दी।

नेपाल के तराई वाले इलाके में भारी बारिश के कारण वहां की सारी नदियां उफान पर है। जोगबनी से सटे नेपाल की किसलय नदी का पानी जोगबनी पहुंच गया। किसलय नदी को अररिया जिले में परमान नदी कहा जाता है। नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। इसका पानी रेलवे ट्रैक पर आ जाने के कारण जोगबनी से कटिहार आने जाने वाली सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया।

नेपाल में बारिश के कारण कोसी नदी के साथ साथ अन्य नदियां भी ऊफान पर है। लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण नेपाल का लालबकेया नदी का फतुहा स्थित बांध टूट गया। इससे बॉर्डर इलाकों में पानी घुसने लगा। इसके साथ किसलय नदी जो अररिया के लिए परमान नदी है, इसमें लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। सुपौल के वीरपुर में कोसी बराज से रिकॉर्ड 6 लाख से अधिकत पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे 20 जिलों में बाढ़ की स्थिति है।

दो रेलवे ट्रैक पर पानी चढ़ा

रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार एक नंबर ट्रैक को छोड़कर दो और तीन नंबर ट्रैक पर पानी चढ़ गया है। रेल कर्मियों ने बताया कि अब कटिहार जाने वाले यात्रियों को फारबिसगंज रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ना होगी। जोगबनी से ट्रेन बंद होने के कारण नेपाल और भारत के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेल कर्मियों ने बताया कि रेलवे ट्रैक से पानी हट जाने के बाद आदेश अनुसार रेल का परिचालन फिर से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि नेपाल की नदी में आई बाढ़ के कारण रेलवे ट्रैक पर पानी चढ़ गया। इसलिए यहां से परिचालन रद्द कर दिया गया है। पानी कम हटने के बाद फिर से परिचालन बहाल किया जाएगा। अब कटिहार के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए फारबिसगंज जाना पड़ेगा।