WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

जल संसाधन मंत्री सिलावट ने पौधा लगाकर मनाया CM का जन्मदिन

1167
WhatsApp Image 2022 03 05 At 7.45.45 PM 696x685

Bhopal: जल-संसाधन, मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर सीएम आवास पहुँचकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ दी। मंत्री श्री सिलावट ने भोपाल निज आवास परिसर में मुख्यमंत्री चौहान के जन्म-दिन पर बेलपत्र का पौधा भी लगाया। पौध-रोपण के समय कार्यालय के सभी कर्मचारी मौजूद थे।

मंत्री श्री सिलावट ने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके द्वारा चलाये जा रहे प्रतिदिन पौधा-रोपण अभियान से प्रेरणा लेकर आज उनके जन्म-दिन पर पौधा-रोपण किया है।

श्री सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान एक जननायक हैं, वे हमेशा पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के प्रति सच्ची निष्ठा रखते हैं। उनके जन्म-दिन पर कार्यकर्ताओं ने यह तय किया है कि उनका जन्म-दिन सेवा, समर्पण और पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की भावना के साथ मनाया जाए।