WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

खादी उद्योग को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे, पीपी मोड पर दुकान देंगे : खादी एवं ग्रामोद्योग अध्यक्ष श्री जोशी

76
WhatsApp Image 2026 06 06 At 6.58.46 PM 1

खादी उद्योग को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे, पीपी मोड पर दुकान देंगे : खादी एवं ग्रामोद्योग अध्यक्ष श्री जोशी

खादी बोर्ड अध्यक्ष ने मंदसौर कम्बल केन्द्र एवं खादी ग्रामोद्योग एम्पोरियम का किया निरीक्षण

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट
मंदसौर : म.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री पंकज जोशी ने शनिवार को मंदसौर स्थित कम्बल केन्द्र एवं खादी ग्रामोद्योग एम्पोरियम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खादी उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए विभिन्न योजनाओं एवं नवाचारों पर जोर दिया। पदभार ग्रहण करने उपरांत श्री जोशी पहली बार मन्दसौर आये ओर बहुत पहले से मंदसौर के स्थापित कम्बल केंद्र के बारे में विस्तार से जानकारी ली ।

WhatsApp Image 2026 06 06 at 6.59.45 PM 2

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष श्री जोशी ने कहा कि खादी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर दुकानों का संचालन किया जाएगा, जिससे निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ेगी तथा खादी उत्पादों का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सकेगा। उन्होंने कहा कि आमजन को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण खादी सामग्री उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। खादी उत्पादों में गुणवत्ता के साथ-साथ उत्पादन क्षमता बढ़ाने तथा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान की दिशा में भी कार्य किया जाएगा।

श्री जोशी ने कम्बल केन्द्र में तैयार हो रहे कम्बलों की गुणवत्ता का अवलोकन किया तथा हैंडलूम, मिलिंग मशीन, बॉयलर मशीन एवं मॉडिफाई चरखे का निरीक्षण किया। इसके पश्चात उन्होंने खादी वस्तुओं के बिक्री भंडार एवं दुकानों का भ्रमण कर उपलब्ध उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को खादी उत्पादों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।

WhatsApp Image 2026 06 06 at 6.59.45 PM

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष श्री जोशी ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत कम्बल केन्द्र परिसर में पौधारोपण भी किया।

कम्बल केंद्र के श्रमिकों बुनकरों एवं अन्य ने आशा जताई है कि नव नियुक्त खादी ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष श्री जोशी के नेतृत्व में फिर से मंदसौर कम्बल केंद्र को नई ऊंचाई मिलेगी । श्रमिकों बुनकरों ने श्री जोशी का स्वागत किया ।