WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Weather Alert: आज और कल दिल्ली में बारिश होने का अनुमान, MP में गुरुवार से फिर बढ़ेगी ठंड

1440
MP Weather

दिनेश सोलंकी की रिपोर्ट

भोपाल: मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली में आज और कल बारिश होने की संभावना है जहां तक मध्य प्रदेश के मौसम का सवाल है अभी तो तापमान बढ़ रहा है लेकिन गुरुवार से फिर से ठंड बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिमी दिशा से बादलों की जो आवक हो रही है वह आज हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल और उत्तराखंड की ओर बारिश का माहौल बना सकती है। मध्यप्रदेश में गुरुवार- शुक्रवार- शनिवार को मौसम एक बार फिर ठंडा होने की संभावना है।

WhatsApp Image 2022 02 08 at 1.10.28 AM

लगभग 2 से 3 डिग्री पारा गिर सकता है (अर्थात अधिकतम 25 से 29 और न्यूनतम 11 से 8 डिग्री तक)। खासकर ग्वालियर भिंड, मुरैना, भोपाल आदि ज़्यादा ठंडे रह सकते हैं।

दक्षिण राज्यों में पूर्वी दिशा से बादलों ने आना शुरू कर दिया है जिसके चलते आगामी दिनों में केरल और तमिलनाडु में बादल छाने लगेंगे। लेकिन महाराष्ट्र, आंध्र, कर्नाटक तेलंगाना में तापमान में वृद्धि होने लगेगी।