WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Weather Alert: उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर जोरदार बर्फबारी

1112
WhatsApp Image 2022 02 05 At 6.11.07 AM 696x382

दिनेश सोलंकी की रिपोर्ट

भोपाल: जैसे की संभावना थी, आज से उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर जोरदार बर्फबारी का आगाज होगा। पश्चिमी विक्षोभ पूरी तरीके से आज रात को जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में अपना कहर बरपायगा। इसी के साथ पंजाब में बादल छाएंगे और बारिश के आसार रहेंगे। ठंड का असर राजस्थान और यूपी, बिहार तक बना रहेगा।

पूर्वी राज्यों में बारिश थम जाएगी। ठंड का प्रकोप जारी रहेगा कई जगह शीत लहर चलेगी तो दिल्ली और यूपी, बिहार में कोहरा गुल खिलाएगा।

मध्य प्रदेश में ठंड का असर कल से कुछ कम होने लगेगा। जानकारी के अनुसार अब मार्च के पहले सप्ताह तक खासकर सुबह के वक्त ठंड का असर बना रह सकता है।