WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Weather Forecast: फिर बदलेगा MP का मौसम, आज से 28 फरवरी तक ठंड, ओले और बारिश!

जानिए कि अचानक ये बदलाव क्यों आया!

1726
WhatsApp Image 2024 02 25 At 9.51.32 AM

Weather Forecast: फिर बदलेगा MP का मौसम, आज से 28 फरवरी तक ठंड, ओले और बारिश!

Bhopal : मौसम वैज्ञानिकों ने प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि के साथ बारिश की चेतावनी दी है। इस चेतावनी का असर शनिवार से ही दिखाई देने लगा। प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहे। राजधानी का मौसम भी ठंडा हो गया। रविवार को भी भोपाल में सुबह से धुंध है।

कुछ दिनों से प्रदेश में गर्मी महसूस होने लगी थी। लेकिन, पिछले कुछ दिनों से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर सहित प्रदेश के कई जिलों का मौसम फिर करवट लेने लगा। कई हिस्सों में बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी भी जारी की गई। बताया गया कि 25 से 28 फरवरी तक प्रदेश का मौसम खराब रह सकता है। कई जिलों में ओले गिरने के भी आसार है।

Precious Life का विकेट सस्ते में आउट ना हो-इसके लिए ये मन्त्र जरुर सुनिए ,डॉक्टर नरेश त्रेहान चेयरमैन मेदान्ता हॉस्पिटल से प्रसारित वीडियो 

जिलों के तापमान
शनिवार को छतरपुर जिले के बिजावर में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस, दतिया में 9.3, शाजापुर के गिरवर में 9.5, ग्वालियर में 9.6 और छतरपुर जिले के खजुराहो में 10.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। अन्य जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही रहा। जबकि, कई जिलों का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के ऊपर हो गया।

American Airlines:हवा में उड़ान के बीच शख्स ने की इमरजेंसी एग्जिट गेट खोलने की कोशिश, यात्रियों में मची अफरातफरी

प्रमुख शहरों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी बदलाव आया। इंदौर में न्यूनतम 14.8 अधिकतम 28.5, ग्वालियर में न्यूनतम 9.6 अधिकतम 26.9, जबलपुर में न्यूनतम 12.6 अधिकतम 27.7 डिग्री सेल्सियस, भोपाल जिले में न्यूनतम 13.8 अधिकतम 28.3, तापमान दर्ज हुआ।

मौसम इसलिए बदलेगा
एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 26 फरवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा। साथ ही राजस्थान के मध्य भागों और इसके आसपास के क्षेत्र में एक चक्रवर्ती मौसम सक्रिय है। मौसम की इन प्रणालियों के कारण प्रदेश का मौसम भी प्रभावित होने के आसार है। 25 फरवरी को पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि, 26 और 27 फरवरी को पूरे प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में ओलावृष्टि के आसार दिखाई दे रहे हैं। ऐसी स्थिति में मौसम में ठंडक महसूस होना तय है।