WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़

Weather Report : मध्यप्रदेश में फिर बारिश के आसार, पूरे सप्ताह ठंड कंपकंपाएगी

हवाओं का रुख उत्तरी बना रहने से अधिकतम तापमान में गिरावट आई

872
WhatsApp Image 2021 12 30 At 5.01.33 AM 696x560

Bhopal : मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर आने वाले दो दिनों में बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड बर्फ की चपेट में होंगे। प्रदेश में अगले 24 घंटों में छाएंगे बादल, खासकर उत्तर-पूर्व दिशा में। यूपी, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा दिल्ली और पूर्वी राज्यों में कई जगह बारिश का अनुमान। अगले 8 दिनों तक ठंड का असर कम ज़्यादा रह सकता है।

मौसम के मिजाज में फिर बदलाव होने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर में बन रहे सिस्टम के अलावा एक पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तर भारत में दाखिल होने जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक वेदर सिस्टम के सक्रिय होने से हवाओं के साथ नमी आने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि हवाओं का रुख उत्तरी बना रहने से अधिकतम तापमान में गिरावट हुई है।

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बने पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। मध्य प्रदेश में मौसम के मिजाज में बदलाव आने की संभावना है। वातावरण में हवाओं के साथ नमी आने से कुछ स्थानों पर बादल आ सकते हैं। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। राजधानी में भी गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने के आसार हैं।