WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Weather Report : पहाड़ों की बर्फ़बारी से MP 3 दिन बाद कांपेगा

मध्य प्रदेश में 27 और 28 दिसंबर को बारिश होने की संभावना

1466
MP Weather

Weather Report : पहाड़ों की बर्फ़बारी से MP 3 दिन बाद कांपेगा

Bhopal : चार दिन पहले से शुरू हुआ ठंड का दौर अभी ठंडा नहीं पड़ेगा। हिमालय में हो रही बर्फबारी मध्यप्रदेश में ठंड बढ़ाएगी। आने वाले तीन दिनों में इंदौर, भोपाल और ग्वालियर अंचल में इसका असर दिखाई देगा।

जम्मू-कश्मीर समेत पहाड़ी इलाकों से आने वाली बर्फीली हवाएं दिखेगा मध्यप्रदेश में असर दिखाएंगी। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा के मुताबिक मध्यप्रदेश पर इसका सीधा असर पड़ेगा।

Weather Report

उत्तर से हवाओं के आने से पहले मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में तेज सर्दी से राहत मिली है। इससे प्रदेश में 27-28 दिसंबर से वर्षा की संभावना बनी है। इसका मध्यप्रदेश के ग्वालियर, चंबल, इंदौर, उज्जैन और भोपाल समेत राजस्थान और गुजरात से लगे जिलों में असर रहेगा।

 

Weather Report : पहाड़ों की बर्फ़बारी से MP 3 दिन बाद कांपेगा

इन इलाकों में बादल छाने से लेकर हल्की बारिश हो सकती है। ग्वालियर में कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत जरूर मिली है, लेकिन पचमढ़ी में अब भी ठंड जारी है। ग्वालियर में रात का पारा 6 डिग्री पर आ गया। पचमढ़ी में यह 4 डिग्री से भी कम पर अटका हुआ है। पमचढ़ी एकमात्र इलाका है, जहां तापमान 4 डिग्री से कम है।

26 से लेकर 29 दिसंबर तक North India में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। शुक्रवार से लगातार दो सिस्टम 24 और 26 दिसंबर को आएंगे।

बारिश के साथ ठंड भी बढ़ सकती है। अभी तीन दिन तक तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा। बांग्लादेश में चक्रवातीय गतिविधि सक्रिय हैं। पश्चिमी हवाएं उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर फैलकर चक्रवातीय गतिविधियों के रूप में हैं।

मध्य प्रदेश में 5 दिन से तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। इंदौर में पारा 11 डिग्री के आसपास है। भोपाल में भी न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो गया।

Also Read: MP Covid Protocol : सरकारी कार्यालयों के स्टाफ को टीके लगवाना अनिवार्य 

दिन में भी पारा 22 डिग्री से ऊपर आ गया। दिन और रात में कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली है। इससे पहले कई इलाकों में तापमान 1 डिग्री से भी नीचे चले गए थे। पचमढ़ी में वर्ष 2014 के बाद पारा माइनस में चला गया था। पांच दिन बाद एक बार फिर पारा सामान्य पर आ गए हैं।