WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Weather Update: चक्रवात घुसा महाराष्ट्र में, तेज हवाओं के साथ बारिश,MP में शाम से रात के बीच बारिश की प्रबल संभावना

4249

Weather Update: चक्रवात घुसा महाराष्ट्र में, तेज हवाओं के साथ बारिश,MP में शाम से रात के बीच बारिश की प्रबल संभावना

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

पिछले तीन दिनों से भारत के पश्चिम में अरब सागर में हिलोरे ले रहा अधूरा चक्रवात पलट कर आज सुबह महाराष्ट्र में जा घुसा है। इसके प्रभाव से समूचे महाराष्ट्र में बारिश का जोर रहेगा। हालांकि मुंबई के पास समुद्र में अभी भी बादलों का घेरा है जो अब चक्रवात के कारण मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में खास असर दिखाएगा। मुंबई, पुणे, रत्नागिरी में 24 घंटे में भारी वर्षा की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी और दक्षिण पूर्वी दिशा से बादलों का आगमन मानसून की तरह हो रहा है जिससे सभी दक्षिण राज्यों में निरंतर बारिश की संभावना भी बन रही है।

मध्य प्रदेश में बादलों का बहाव चल रहा है जो महाराष्ट्र से उत्तर पूर्व में यूपी, बिहार, बंगाल, झारखंड आदि राज्यों तक फैला हुआ है। मध्य प्रदेश में उत्तर पश्चिम दिशा को छोड़कर शेष हिस्से में शाम से रात के बीच बारिश की संभावना प्रबल रहेगी।

उत्तर भारत में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर बढ़ चला है। आज कश्मीर, हिमाचल, लद्दाख में तेज बारिश हो सकती है।