WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Weather Update: दिल्ली ठिठुरी, चार राज्यों में बारिश के आसार

आज छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में ओलावृष्टि की आशंका

857
MP Weather Update : सतना, रीवा संभाग में भारी वर्षा की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट

Weather Update: दिल्ली ठिठुरी, चार राज्यों में बारिश के आसार

New Delhi : दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश के कारण ठंड बढ़ गई। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही भारी बर्फबारी ने भी पारा न्यूनतम स्तर पर आ गया है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज हुआ है। देश में सबसे कम तापमान लेह में -11 डिग्री दर्ज किया गया। आज छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में ओलावृष्टि की भी संभावना है।

MP Weather Update : इंदौर में लगातार बारिश का दौर, आसपास के जिलों में भी बूंदाबांदी

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के पूर्वी हिस्से ओडिशा, झारखंड, बंगाल और बिहार में आज यानी मंगलवार जमकर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग ने झारखंड, बंगाल और बिहार में 11 जनवरी से 13 जनवरी तक के लिए इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही, ओडिशा में 11 और 12 जनवरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

कई इलाकों में कोहरा
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी, गरज चमक के साथ-साथ घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। कोहरे से सर्वाधिक प्रभावित इलाकों में चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर और आसपास के इलाके शामिल हैं।

Also Read: तीसरी लहर में चार मुख्यमंत्री कोरोना की चपेट में 

इसके अलावा जिन इलाकों में घने कोहरे का असर दिखेगा उनमें प्रयागराज, प्रतापगढ़, चंदौली, संत रविदास नगर जौनपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया और आसपास के इलाके शामिल हैं।