WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

बागेश्वर धाम में 300 बेटियों का विवाह समारोह: बागेश्वर महाराज ने सीएम डॉ यादव को हल्दी लगाकर की महोत्सव की शुरुआत

680
WhatsApp Image 2026 02 13 At 19.26.01

बागेश्वर धाम में 300 बेटियों का विवाह समारोह: बागेश्वर महाराज ने सीएम डॉ यादव को हल्दी लगाकर की महोत्सव की शुरुआत

मुख्यमंत्री ने किया मंडप पूजन, नव वधुओं के सुखमय जीवन की कामना

छतरपुर। बागेश्वर धाम में बुंदेलखंड के महाकुंभ के रूप में 300 बेटियों का विवाह हो रहा है। शुक्रवार को हल्दी की रस्म की गई। प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बागेश्वर धाम आकर मंडप का पूजन किया। पूजन के पश्चात बागेश्वर महाराज ने मुख्यमंत्री को हल्दी लगाकर महोत्सव की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री ने महाराज श्री को हल्दी लगाई। मुख्यमंत्री ने सभी बेटियों के सुखमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवस्थान संस्कारों को देने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। आज सभी धार्मिक स्थलों का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महाराज श्री के सभी प्रकल्प हम सबको गौरवान्वित करते हैं।

क्षेत्रीय विधायक अरविंद पटेरिया ने सबका स्वागत किया।

WhatsApp Image 2026 02 13 at 19.26.01 1

हल्दी महोत्सव के अवसर पर पधारे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वैदिक मंत्रोच्चार और वैदिक परंपरा के अनुरूप बेटियों के मंडप का पूजन किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह महोत्सव से अनावश्यक खर्चों में कटौती होती है। युवाओं की तरक्की में लोग खर्च करें, विवाह में खर्चे से बचें। कन्या विवाह एक यज्ञ के समान है। उन्होंने कहा कि यहां से जिन बेटियों के विवाह हो रहे हैं सरकार उन जोड़ों को रोजगार देने के प्रयास करेगी।

WhatsApp Image 2026 02 13 at 19.47.03

बनारस से आए जगतगुरु रामकमल दास महाराज ने कहा कि एक संत ही सबको एकजुट कर सकते हैं। संतो के कदम से कदम मिलाकर जो नहीं चलेगा इतिहास उनको क्षमा नहीं करेगा। जगतगुरु महाराज ने कहा कि स्वयं को सर्वश्रेष्ठ कहने वाले पहले स्वयं को देखें। उन्होंने महाराज श्री के ठठरी बांधने की बात को कहा कि यह वैदिक और पौराणिक है। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री महाराज हिंदुत्व के रंग में सबको रंग रहे हैं। उनके ऊपर गुरु की कृपा है। जिसे गुरु की कृपा मिलती है उसे किसी की समस्या नहीं होती।

WhatsApp Image 2026 02 13 at 19.26.02

इस अवसर पर हनुमानगढ़ के महंत राजू दास महाराज,अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास संजीव कृष्ण ठाकुर, प्रदेश के पशुपालन मंत्री लखन पटेल, वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार, सांसद बीडी शर्मा, जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह, विधायक ललिता यादव, अरविंद पटेरिया, बबलू शुक्ला, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बॉबी राजा, प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह सहित बड़ी संख्या में राजनेता उपस्थित रहे।

राष्ट्र के साथ संत, महंत और धर्म के लिए काम कर रहे सीएम: बागेश्वर महाराज

बागेश्वर महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ऐसे राजनेता है जो राष्ट्र के साथ संत, महंत और धर्म को साथ लेकर चल रहे हैं। महाराज श्री ने कहा कि गौ मंदिर का काम और मंदिरों के स्थानीय न्यासों पर मुख्यमंत्री विशेष ध्यान दे रहे हैं। प्रदेश के मुखिया का सहयोग मिलने से धार्मिक संस्थान और बेहतर ढंग से सनातन के लिए कार्य कर पाते हैं।