WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

West Bengal Election; ‘अंग, बंग और कलिंग’ हर दिशा में भाजपा का परचम लहराया- बोले- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

245

West Bengal Election; ‘अंग, बंग और कलिंग’ हर दिशा में भाजपा का परचम लहराया- बोले- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहां है कि पश्चिम बंगाल एवं असम में @BJP4India को मिली ऐतिहासिक विजय जन-जन के विश्वास और राष्ट्रवादी सोच की जीत है।

X पोस्ट पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘अंग, बंग और कलिंग’ हर दिशा में भाजपा का परचम लहराया है। असम ने एक बार फिर घुसपैठियों के खिलाफ राष्ट्रवादी शक्तियों का साथ दिया। बंगाल की जनता ने भी कठिन परिस्थितियों के बावजूद लोकतंत्र में अपना अटूट विश्वास दिखाया है।
पहले कांग्रेस, फिर कम्युनिस्ट और इसके बाद टीएमसी के शासन में बंगाल, देश में पिछड़ा। बंगाल में जो दुरवस्था थी, यह उसका प्रतिकार है। ममता दीदी को उनकी निर्ममता की कीमत चुकानी पड़ी।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, माननीय गृह मंत्री श्री @AmitShah जी एवं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी के नेतृत्व में सुशासन की बयार निरंतर आगे बढ़ रही है।

भारतीय जनता पार्टी के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और जनता के स्नेह से यह ऐतिहासिक जनादेश संभव हुआ है। सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।