WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Western Railway Mazdoor Sangh Demands: DRM से 20 मुद्दों पर बनी सहमति

1482
WhatsApp Image 2023 05 19 At 12.54.43 696x273

Western Railway Mazdoor Sangh Demands: DRM से 20 मुद्दों पर बनी सहमति

Ratlam: वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की द्वितीय पी.एन.एम में मंडलमंत्री अभिलाष नागर के नेतृत्व में निम्न मुद्दों को प्रशासन के सामने प्रमुखता से उठाया गया व मंडल रेल प्रबंधक (DRM) रजनीश कुमार द्वारा सहमति प्रदान की गई।

मंडल प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया बैठक में सभी विभागों के प्रमुखों से विस्तृत चर्चा की गई और DRM द्वारा 20 मुद्दों पर सहमति बनी जिनमें से प्रमुख रूप से -:

1) मुख्य टिकट निरीक्षक के पदोन्नति के आदेश विगत कई समय से लंबित है वह शीघ्र ही जारी किए जाएंगे।

2) वाटर कूलर एवं आर.ओ की सुविधा प्रदान की जाएगी मंडल रेल कार्यालय सहीत अन्य कार्यस्थलों में जहां 100 से अधिक कर्मचारी हैं।वहां जगह सुनिश्चित कर वाटर कूलर एवं आर.ओ की सुविधा प्रदान की जाएगी।

3) सीसी.टीसी के पदोन्नति आदेश शीघ्र ही निकाले जाएंगे l

4) आरआरआई टावर उज्जैन एवं इंदौर को शीघ्र ही वातानुकूलित किया जाएगा टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी हैं।

5) स्टाफ की कमी के कारण म्यूच्यूअल ट्रांसफर के जो केस रुके हुए थे उन कर्मचारियों को शीघ्र ही रिलीव किया जाएगा, नई भर्ती से रतलाम रेल मंडल में रिक्त पड़े पदों हो भरा गया हैं।

6) रिक्त पड़े हुए शंटिंग मास्टर की 28 सौ ग्रेड पे के 21 पदों पर कर्मचारियों को पदोन्नति कर शीघ्र ही भरा जाएगा।

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रफीक मंसूरी, उपाध्यक्ष अतुल राठौर, सहायक मंडल मंत्री प्रताप गिरी व दीपक सीमा भारद्वाज, कोषाध्यक्ष चैतन्य चौधरी, सीडब्ल्यूसी सदस्य एस. के. यादव व महेंद्र राठौर, शाखा सचिव संजय कुमार, राजेंद्र चौधरी, गौरव ठाकुर, विनय सिंह, कमलेश चौधरी, योगेश यादव, रविराज परिहार, योगेश पाल शाखा अध्यक्ष गौरव संत, लक्ष्मीकांत जाखड़, विजय पाटीदार, अमित कुमार एवं श्रीमती संध्या यादव उपस्थित रहे।