WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

What Came Out of Donation Boxes : खजराना मंदिर की दान पेटियों से क्या निकला!

सोमवार से शुरू हुई 40 दान पेटियों के नोटों की गिनती, अभी भी जारी!

2244
WhatsApp Image 2023 06 07 At 17.40.22 1

What Came Out of Donation Boxes : खजराना मंदिर की दान पेटियों से क्या निकला!

Indore : खजराना गणेश मंदिर की 40 दान पेटियों के चढ़ावे की गिनती सोमवार से शुरू हुई। दो दिन में 57 लाख रुपए की गिनती करके पैसा बैंक में जमा किया गया। अभी गिनती जारी है। सोमवार को 31 लाख रुपए के बंडल बनाए थे। 4 लाख रुपए की और गिनती करके सुबह इन्हें बैंक में जमा करवाया गया। इसके बाद दिनभर गिनती चलती रही। शाम को 26 लाख रुपए की गिनती कर इन रुपयों को भी जमा किया गया।

पुजारी पं अशोक भट्ट ने कहा मंदिर की 6 मुख्य दान पेटी खोली गई। दूसरे दिन मंगलवार को गिनती में 2 हजार के 35 नोट आए। इसके अलावा डॉलर, दिरहम भी निकले। हमेशा की तरह इस बार करीब 15 लोगों का स्टाफ नोटों को छांटने, उनकी गड्डी बनाने और गिनती में लगा रहा। पहले दिन 8 दान पेटियों से निकले नोटों की गिनती हुई। इस दौरान करीब 31 लाख रु. निकले।

WhatsApp Image 2023 06 07 at 17.40.22

खास बात यह कि इसमें 2 हजार रु. के नोट जो पिछले माह बंद किए गए हैं, वे 100 (कीमत 2 लाख रु.) निकले। ये दानपेटियां 5 महीने बाद खोली गई है। पहले दिन 31 लाख रुपए का चढ़ावा निकला। 2000 हजार के नोट सौ से ज्यादा निकल चुके हैं। पिछली बार की गणना में इनकी संख्या 70 से 80 के बीच थी।

मन्नत की पर्चियां भी निकली

दान पेटियों से रुपयों के साथ ही मन्नत की पर्चियां भी निकली। इसमें एक ने कहा कि भगवान पीएससी में पास करवा दीजिए, 111 किलो लड्डू चढ़ाएंगे। कुछ लोगों ने बीमारियों से निजात पाने के लिए मन्नत संबंध पत्र गणेशजी के नाम लिखे हैं। इसके अलावा अन्य पर्चियां भी निकली। इन पर्चियों को भगवान के सामने रखा गया।

पेटियों में विदेशी करेंसी

मंदिर की दान पेटियों से अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, इंग्लैंड, सिंगापुर, यूएई, नेपाल आदि देशों की भी काफी करेंसी निकली। इन करेंसी से अंदाजा लगाया गया है कि जनवरी में शहर में जो एनआरआई सम्मेलन हुआ था और उस दौरान जिन लोगों ने दर्शन किए, तब ये करेंसी श्रद्धा व मन्नत स्वरूप चढ़ाई गई। दान पेटियों में ऑस्ट्रेलिया के 50-50 के 13, 20-20 के 5, 5-5 के 6 डॉलर निकले। इसी तरह अमेरिका के 10 का 1, 20 का 1.1 का 4 और 100 का 1 डॉलर निकला। कनाडा के 20 का 1 डॉलर निकला।

संयुक्त अमीरात के 100 के 2, 50 के 2 दिरहम निकले। इंग्लैंड के 10 के 2 व 20 का एक पौंड निकला। इसी तरह नेपाल की करेंसी भी निकली। इससे अलावा चांदी के मुकुट, मोदक, पायजेब, बिस्किट आदि भी श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए थे! जबकि, सोने के जेवरात कम व छोटे आकार के थे।