WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Alia और Ranveer की फिल्म का What Jhumka Song हिट साबित हुआ

2167

Alia और Ranveer की फिल्म का What Jhumka Song हिट साबित हुआ

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का नया गाना ‘व्हाट झुमका’ तुरंत हिट हो गया है। व्हाट झुमका में रणवीर और आलिया अपने शानदार डांस से फैन्स को इंप्रेस कर रहे हैं, वहीं गाने के बोल सुनकर एक बार फिर ‘झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में’ गाने की याद आ गई।

What Jhumka Song OUT: Alia Bhatt, Ranveer's dance number from Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani is GROOVY | PINKVILLA

इस गाने के बाद बरेली का झुमका, बरेली के सूरमा से भी ज्यादा मशहूर हो गया। जानिए झुमका और बरेली के बीच क्या खास कनेक्शन है, जो बॉलीवुड को बार-बार याद आता है।


दरअसल, बॉलीवुड का बरेली के झुमकों से पुराना रिश्ता है। राजा मेहदी ने मशहूर गाना ‘झुमका गिरा रे’ लिखा था और यहीं से कहानी शुरू होती है। राजा मेहदी और हरिवंश राय बच्चन अच्छे दोस्त थे। अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन की प्रेम कहानी बरेली से शुरू हुई थी। हरिवंश राय बच्चन अपनी पहली पत्नी और पिता की मृत्यु के कारण टूट गए थे, जबकि लाहौर की तेजी बच्चन की सगाई विदेश में हो गई थी। तेजी बच्चन को ये रिश्ता पसंद नहीं था। जब दो टूटे हुए दिल मिले तो प्यार हो गया।बरेली के झुमके की कहानी अमिताभ बच्चन के माता-पिता की प्रेम कहानी से जुड़ी है।

इस तरह तेजी बच्चन और हरिवंश राय बच्चन की सगाई हो गई और दोनों ने अपनी प्रेम कहानी को ऑफिशियल कर दिया। हालांकि दोनों की शादी की खूब चर्चा हुई थी। एक बार राजा मेहदी साहब तेजी बच्चन से मिले तो उन्होंने पूछा कि क्या वह शादी करेंगी। इसका जवाब देते हुए तेजी ने कहा था कि ‘वो मेरा झुमका बरेली के बाजार में गिर गया था.’ बस यही ख्याल राजा मेहदी को तब आया जब उनसे फिल्म ‘मेरा साया’ के लिए गाना लिखने को कहा गया। तेजी बच्चन की बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने ‘झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में’ गाना लिखा।

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Song: What jhumka Teaser Out, Ranveer-Alia Groove On Jhumka Gira Re

ये गाना इतना मशहूर हुआ कि आज भी लोगों को इसके बोल याद हैं। अब करण जौहर ने अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के गाने व्हाट झुमका से इस गाने की यादें ताजा कर दी हैं। अब झुमका बरेली की पहचान बन गया है। यहां एक झुमका तिराहा बना हुआ है जिस पर एक बड़ा झुमका लगा हुआ है। खबरों के मुताबिक इसे बनाने में करीब 60 लाख का खर्च आया था। पीतल से बने इस झुमके का वजन लगभग 200 किलोग्राम है और यह 14 फीट की ऊंचाई पर लटका हुआ है। यह झुमका पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।