WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

जब व्यापारियों की मांगों व समस्याओं के समाधान की सांसद,विधायक ने दी गारंटी…..

*इटारसी व्यापार महासंघ का विराट दीवाली मिलन समारोह सार्थक रूप से हुआ सम्पन्न,युवा शाखा का हुआ गठन तो विधायक बोले हमारी पार्टी भी युवा नेतृत्व को बढ़ा रही आगे,सांसद जी उम्र में हैं मुझसे 25 साल छोटे* .....

3817

जब व्यापारियों की मांगों व समस्याओं के समाधान की सांसद,विधायक ने दी गारंटी…..

इटारसी से संजय शिल्पी की रिपोर्ट

इटारसी। माल गोदाम के उचित स्थान पर ही ट्रांसफर,इटारसी में बड़े उद्योग की स्थापना, सहित व्यापारियों की सभी प्रमुख समस्याओं के समाधान और इटारसी के व्यापार को जिले में नंबर वन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ने की मैं आपको गारंटी देता हूं।

IMG 20241110 WA0113

उक्त उद्गार आज सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने इटारसी व्यापार महासंगठन के विराट दीवाली मिलन कार्यक्रम में करीब 600 व्यापारियों की उपस्थिति में अभिव्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने भी उपरोक्त समस्याओं सहित पार्किंग, ऑन लाइन व्यापार, सड़कों पर चल रही सेल, सहित अन्य सभी समस्याओं के समाधान का विश्वास दिलाया। उन्होंने कहा कि मॉल सांस्कृति की समस्या की आप चिंता मत कीजिए,यह सब अस्थाई ही हैं,धीरे धीरे चले जायेंगे।

IMG 20241110 WA0114

इटारसी का व्यापार कम नहीं होने देंगे। उन्होंने RMS ऑफिस की खाली पड़ी जमीन और रेलवे की अन्य कुछ खाली पड़ी जगहों को पार्किंग हेतु नपा इटारसी को दिलवाने हेतु सांसद से सहयोग मांगा। प्रारंभ से स्वागत उद्बोधन संयोजक धर्मदास मिहानी ने दिया। संरक्षक विश्वनाथ सिंघल और सतीश सांवरिया ने इंडस्ट्री की समस्याओं को उठाया। अध्यक्ष मुकेश जैन का जन्मदिन मनाया गया। हरीश अग्रवाल ने सचिवीय प्रतिवेदन रखा तो संगठन मंत्री कैलाश नवलानी ने मालगोदाम विषयक ज्ञापन का वाचन किया।

IMG 20241110 WA0112

कोषाध्यक्ष विक्रांत बड़कुल ने हर वार्ड में संस्था का संगठन और वार्ड अध्यक्ष बनाने की जानकारी दी। संरक्षक चंद्रकांत अग्रवाल ने अतिथियों के आने के पूर्व हुए ओपन फोरम में विभिन्न व्यापारियों द्वारा व्यक्त की गई समस्याओं का संक्षिप्त ब्यौरा सांसद,विधायक के समक्ष रखा। महासंगठन की युवा शाखा के गठन की घोषणा की गई जिसमें अध्यक्ष अर्जुन भोला,सचिव संदेश अग्रवाल,संगठन सचिव विपिन चांडक आदि पदाधिकारियों को अतिथियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभ कामनाएं दीं। ओपन फोरम में उपाध्यक्ष राहुल चेलानी, पयोज खंडेलवाल,किशन चंदवानी,संरक्षक द्वय सतेंद्र पाल सिंह जग्गी,पंकज राठौर,पप्पू महाराजा ट्रांसपोर्ट आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन संरक्षक चंद्रकांत अग्रवाल ने और आभार प्रदर्शन युवा शाखा अध्यक्ष अर्जुन भोला ने व्यक्त किया।

IMG 20241110 WA0111

इस अवसर पर महासंगठन के संरक्षक सुधीर गोठी,मोहनलाल चेलानी,मोहन मोरवानी, राजेंद्र अग्रवाल कक्का,अतहर खान आदि मंच पर उपस्थित थे। इटारसी व्यापार महासंगठन में युवा शाखा का भी आज गठन हुआ। अर्जुन भोला बने अध्यक्ष संदेश अग्रवाल को सचिव बनाया गया है। कोषाध्यक्ष अर्जुन पांडे को,संगठन मंत्री विपिन चांडक को,उपाध्यक्ष योगी अग्रवाल ,मितेश जैन, हिमांशु अग्रवाल,आदित्य खंडेलवाल, समीर खान, सजल जायसवाल, महामंत्री आशीष सोनी, अमन अग्रवाल, विवेक जैन सनी, चेतन गोठी सी ए,सहसचिव अमन लालवानी, नितिन अग्रवाल बंदरिया वाले, निखिल चेलानी, पवन अग्रवाल, गौरव अग्रवाल टिम्मा को बनाया गया है। इस अवसर पर विधायक डॉ शर्मा ने हास परिहास में कहा कि हमारी पार्टी भी युवा नेतृत्व को आगे बढ़ा रही है। हमारे नवोदित सांसद जी की उम्र मुझसे 25 साल कम है।