WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

श्रीकृष्ण को लगी ठंड तो लगाई अंगीठी,बलराम,सुदामा और गुरु सांदीपनि को भी पहनाए गर्म वस्त्र

719

श्रीकृष्ण को लगी ठंड तो लगाई अंगीठी,बलराम,सुदामा और गुरु सांदीपनि को भी पहनाए गर्म वस्त्र

 

उज्जैन के मंगलनाथ रोड स्थित सांदीपनि आश्रम में विराजित श्रीकृष्ण, बलराम सुदाम के साथ साथ महर्षि सांदीपनि को अब ठंड लगने लगी है। इन सभी को ठंड से बचाने के लिए मंदिर में अंगीठी जलाकर गर्म रखा जा रहा है। साथ ही सभी के लिए ऊनी वस्त्रों और गर्म भोजन का भी इंतजाम किया गया है।

उज्जैन में सोमवार पारा गिरकर 9 डिग्री तक पहुंचा था। जिसके बाद चार दिन तक पारा 16 डिग्री के आसपास रहा। अब रात को पारा करीब ढाई डिग्री गिरकर 13.8 डिग्री पर पहुंच गया है। ठंड बढ़ने से श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम में भगवान को ठंड से बचाने के लिए तरह तरह के जतन किये जा रहे है। सुबह आरती के पश्चात श्रीकृष्ण बलराम सुदामा को ऊनी वस्त्र पहनाये गए है। इस दौरान भगवान के सामने जलती हुई अंगीठी रखकर ठंड से बचने के लिए उपाय किये गए है। महर्षि सान्दीपनि जी और बाल गोपाल को भी शाल उड़ाकर गर्म वस्त्र पहनाए गए है।
मंदिर के पुजारी रूपम व्यास ने बताया की प्रति वर्ष अनुसार जैसे ही ठंड दस्तक देती है कार्तिक पूर्णिमा से मकर सक्रांति तक भगवान का विशेष ध्यान रखकर उन्हें ठण्ड लगने से बचाया जाता है।

पंडित रूपम व्यास ने बताया कि श्री कृष्ण बलराम और सुदाम गुरु सांदीपनि आश्रम में अपने बाल्यकाल के समय रहे थे, और इस ठंड में सबसे ज्यादा बच्चो को देख भाल की जाती है इसलिए हमारा दायित्व है की कृष्ण के इस बचपन में हम उनकी सेवा कर सके। फिलहाल सभी को ऊनि वस्त्र पहनाकर अंगीठी लगाई गई है। भगवान को गर्म कपडे के साथ साथ सुबह गर्म दूध जलेबी, गर्म खाना दिया जा रहा है।

बाइट __ पंडित रूपम व्यास