WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

कमलनाथ जहाॅ जायेगे कांग्रेस का होगा सफाया, प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल का बडा कटाक्ष

1318

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल को बताया स्वर्गीय नंदकुमार सिह चौहान का दत्तक पुत्र, अरूण यादव के फसल बोनी करने और दूसरे के फसल काटने के बयान पर भी कसा तंज, कांग्रेस में है गुटबाजी और निपटाने की परम्परा

खरगोन: खंडवा लोकसभा उपचुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के चुनावी दौरे पर प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने कटाक्ष किया है। कमलनाथ जहाॅ जायेगे कांग्रेस का सफाया होगा। खरगोन जिले के झिरन्या मंडल के शिवना गांव में भाजपा के कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने इस दौरान जमकर कांग्रेस पर हंमला बोलते हुए कंलकनाथ तक कह गये। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिन्धिया और उन 22 विधायको का भला हो जिन्होने शिवराजसिह चौहान को मुख्यमंत्री बना दिया।

इस दौरान मीडिया से चर्चा के दौरान मंत्री कमल पटेल ने
भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल को स्वर्गीय नंदकुमार सिह चौहान का दत्तक पुत्र भी बताया। हर्षवर्धन सिह के विरोध की चर्चाओ को खारिज करते हुए मंत्री कमल पटेल का कहना था की हमारे लिये पार्टी पहले है।

हर्षवर्धन भी काम कर रहा है। इस दौरान पूर्व पीसीसी अध्यक्ष अरूण यादव के फसल बोनी करने और दूसरे के फसल काटने के बयान पर भी मंत्री कमल पटेल ने तंज कसा। कांग्रेस में गुटबाजी और चुनाव में निपटाने की परम्परा है। मंत्री कमल पटेल ने भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल को जीतने के लिये घर घर दस्तक देकर जीताने का संकल्प दिलाया।