WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Why SP Mandsaur and Narsinghpur Removed: इसलिए हटाए गए नरसिंहपुर, मंदसौर के SP, Dy CM देवड़ा की नाराजगी भारी पड़ी

1193
WhatsApp Image 2025 08 22 At 15.56.05

Why SP Mandsaur and Narsinghpur Removed: इसलिए हटाए गए नरसिंहपुर, मंदसौर के SP, Dy CM देवड़ा की नाराजगी भारी पड़ी

भोपाल: कल रात को हुए 9 आईपीएस अफसरों के तबादलों में मंदसौर एसपी अभिषेक आनंद और नरसिंहपुर एसपी मृगाखी डेका को हटाया गया है। मंदसौर एसपी अभिषेक आनंद को उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की नाराजगी भारी पड़ गई। जबकि डेका चार महीने की छुट्टी पर हैं, इसलिए उन्हें जिले से हटाया गया है।

गुरुवार को हुए तबादला आदेश में डेका की जगह पर ऋषिकेश मीना और अभिषेक आनंद की जगह पर विनोद कुमार मीना को भेजा गया है।

अभिषेक आनंद को पिछले साल अगस्त में ही मंदसौर जिले की कमान दी गई थी। उनका काम काज तो ठीक रहा, लेकिन वे यहां के नेताओं को साधने में सफल नहीं हुए।

सूत्रों की मानी जाए तो उनके काम काज से उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा नाराज चल रहे थे। उनकी नाराजगी के चलते पिछले कुछ दिनों से अभिषेक आनंद को यहां से हटाए जाने की चर्चाएं पुलिस मुख्यालय तक में चलने लगी थी। वहीं मृगाखी डेका परिवारिक कारणों से चार महीने की छुट्टी पर चली गई हैं। इसके चलते उन्होंने पूर्व में ही फिल्ड से हटाए जाने को लेकर आला अफसरों से गुहार लगाई थी। इन दोनों अफसरों के साथ ही भोपाल जोन चार के डीसीपी जितेंद्र सिंह पंवार को यहीं के यातायात का डीसीपी बनाया गया है। भोपाल में अव्यवस्थित यातायात को सुधारना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती है। यहां पर आए दिन भारी जाम लगते रहते हैं। उनकी जगह पर मयूर खंडेलवाल को भोपाल लाया गया गया है। वे उज्जैन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक थे।