WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Wife Beaten for Dowry : कर्ज में फंसे कपड़ा व्यापारी ने पत्नी को पीटा, केस दर्ज!

ससुराल से पैसे लिए, पत्नी के नाम से भी लोन लेने की जानकारी

989
Strict Action of Collector

Wife Beaten for Dowry : कर्ज में फंसे कपड़ा व्यापारी ने पत्नी को पीटा, केस दर्ज!

Indore : कर्ज में फंसे महू के कपड़ा व्यापारी ने दहेज के लिए पत्नी को बेरहमी से पीटा। आरोपी व्यापारी ने पत्नी के अकाउंट से लोन भी ले लिया और गहने गिरवी रख दिए। शादी के बाद से दहेज़ की मांग की जाती रही। 6 लाख रूपए ससुराल से लिए और पत्नी को 22 लाख दहेज़ के लिए पीटा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार महिला पुलिस ने फरियादी पूजा पाल निवासी अनिल नगर की रिपोर्ट पर पति विपिन पाल निवासी महू के खिलाफ 22 लाख रुपए दहेज मांगने के मामले में प्रकरण दर्ज किया है। पूजा ने बताया कि मार्च 2022 में उसकी शादी गायत्री मंदिर में विपिन पाल से हुई थी। शादी के 8 दिन बाद ही विपिन ने रुपए को लेकर बात की और कहा कि उसे बिजनेस के लिए पैसों की जरूरत है।
वह मायके से लेकर आए उसने इंकार किया तो विपिन ने मारपीट की इस दौरान उसका एक माह का गर्भ गिर गया। पूजा ने पुलिस को बताया कि पिता को जब इस बात की जानकारी लगी तो उन्होंने विपिन से बात की। पति का व्यवहार पिता के प्रति ठीक नहीं था। इसके बाद भी पिता ने उसे 5 लाख रुपए नकद दिए, मगर विपिन के व्यवहार में बदलाव नहीं दिखा।
पूजा ने बताया कि मेरे पर्सनल अकाउंट में रखें एक लाख रुपए मांगने लगा वही मेरे गंजबासौदा के अकाउंट को महू की ब्रांच में ट्रांसफर करने को कहा। मैंने इनकार किया तो मारपीट की, तब मेरे भाई ने विपिन को एक लाख रुपए और दे दिए। महिला पुलिस ने विपिन पाल के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।