WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

नहीं लूंगा पुलिस की कोई भी सेवा, पुलिस की कार्यप्रणाली से आहत केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल

जानिए क्या है पूरा मामला

1498
WhatsApp Image 2023 06 29 At 15.16.34 696x382

नहीं लूंगा पुलिस की कोई भी सेवा, पुलिस की कार्यप्रणाली से आहत केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल

दमोह से महेन्द्र परिहार की रिपोर्ट

दमोह: पुलिस की कार्यप्रणाली से आहत केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल ने पुलिस की सभी सेवाएं लेने का बहिष्कार किया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं।

अपने संसदीय क्षेत्र में अपनी ही सरकार के रहते हुए भी भाजपा कार्यकर्ता और सांसद प्रतिनिधि पर अपराधिक प्रकरण दर्ज किए जाने के विरोध में केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल ने एक बड़ा कदम उठाया है।

उन्होंने आज से ही पुलिस की किसी भी प्रकार की सेवा लेने का बहिष्कार किया है। दरअसल केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के बंगले पर आज धर्मपुरा वार्ड के लोग पहुंचे थे और उन्होंने केंद्रीय मंत्री के समक्ष सांसद प्रतिनिधि यशपाल ठाकुर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज किए जाने का विरोध जताया था। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री ने पुलिस एवं पुलिस अधीक्षक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

करीब 5 दिन पूर्व राशन दुकान के सेल्समैन विक्रम रोहित के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई थी जिसमें मृतक ने मृत्यु पूर्व लिखे दो पेज के सुसाइड नोट में सांसद प्रतिनिधि यशपाल ठाकुर व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के नाम थे। इस घटना के बाद पुलिस ने इन लोगों के विरुद्ध मामला जांच में लिया था तथा प्रकरण दर्ज किया था।

इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को लगी तो उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले की गंभीरता से जांच कराए जाने के आदेश दिए थे। साथ ही मृतक एवं उसके परिवार के प्रति शोक संवेदना प्रकट की थी।

बावजूद इसके पुलिस ने इस प्रकरण में सांसद प्रतिनिधि का नाम और आरोपी के रूप में दर्ज कर लिया जिसके बाद आज केंद्रीय मंत्री ने पुलिस सेवा लेने का बहिष्कार किया।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल-