WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

‘ई नगर निगम’ की व्यवस्था से सभी कार्य ऑनलाइन होने लगेंगे-मयंक जाट

महापौर हेल्पलाइन शुरू की जाएगी

1205
WhatsApp Image 2022 07 05 At 3.45.21 PM 696x391

समय की बर्बादी पर रोक, बिचोलिए और बेलगाम सिस्टम पर करेंगे प्रभावी नियन्त्रण

रतलाम से रमेश सोनी की रिपोर्ट

रतलाम. कांग्रेस महापौर उम्मीदवार मयंक जाट ने मतदाताओं को शपथ पूर्वक विश्वास दिलाया हैं कि मेरे महापौर चयनित होने के बाद रतलाम में ‘ई नगर निगम’ की व्यवस्था लागू करेंगे।इससे नागरिकों को समस्त सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध होगी। जिसके माध्यम से पारदर्शी व्यवस्थाएं होगी।समय की बर्बादी पर रोक,बिचोलिए और बेलगाम सिस्टम पर नई व्यवस्था से प्रभावी नियन्त्रण होगा।

इसके साथ ही महापौर हेल्पलाइन शुरू की जाएगी।जो शहर के विकास और नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में अभिनव सौगात होगी।

शहर के नागरिकों से मिली सैकड़ों में शिकायतें

जाट ने बताया कि हम रतलाम के विकास का वचन पत्र स्वयं जनता से ही तैयार करवा रहे हैं।इसके लिए जनता से सीधे सुझाव ले रहे है।हर दिन मिल रहे सुझावों में यह शिकायत बड़े पैमाने पर मिल रही है कि नगर निगम में कोई भी काम समय पर नहीं होता है। छोटे छोटे कार्यों के लिए सैकड़ों चक्कर काटने पड़ते हैं।

बिचोलियों के कारण नागरिकों की जेब पर अनावश्यक बोझ पड़ता हैं।विधवा,विकलांग, निशक्तजन सहित अन्य पात्र हितग्राहियों को शासन की योजना का लाभ लेने के लिए कई मुसीबतों का सामना करना पड़ता हैं।लेकिन इसके बावजूद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं होती है। इस विसंगति का हम स्थायी रूप से निराकरण करने जा रहे हैं।

निगम के चक्कर काटने से मिलेगी निजात

उन्होंने कहा कि ‘ई नगर निगम’ की व्यवस्था लागू नगर निगम के माध्यम से होने वाले कार्यों के लिए नागरिकों को यहां बार बार चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

नागरिकों की समय की बर्बादी रोकने और बिचोलियों द्वारा की जाने वाली अवैध वसूली को रोकने के लिए हम ‘ई नगर निगम’ की व्यवस्था को लागू करेंगे। इससे पेंशन घर बैठे मिलेगी। जन्म मृत्यु और बाकी सारे प्रमाण पत्र घर बैठे मिलेंगे।

इतना ही नहीं नागरिकों की सुविधा और समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए महापौर हेल्पलाइन शुरू कर आपकी सोच के अनुसार रतलाम का विकास किया जाएगा।इस व्यवस्था को और अधिक कारगर बनाने के लिए हम नागरिकों का सहयोग और सुझाव ले रहे हैं।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, महापौर प्रत्याशी मयंक जाट-


 

THEWA 01 01 01 01

THEWA 01 01 02 1