WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

मथुरा में सीवर के खुले मेन होल में गिरी महिला और उसकी 3 साल की बच्ची, बाल-बाल बची जान

254

मथुरा में सीवर के खुले मेन होल में गिरी महिला और उसकी 3 साल की बच्ची, बाल-बाल बची जान

मथुरा .जरा सी लापरवाही जान लेवा साबित हो सकती है ,लेकिन  जब तक दुर्घटना घटटी नहीं तब तक किसीका ध्यान नहीं जाता .हाल ही  में एक विडियो सामने आया है , गोवर्धन चौराहे पर महिला अपनी तीन साल की बच्ची के साथ टहल रही थी कि सीवर के खुले मेन होल में गिर गई।  । स्थानीय लोगों ने घटना देखी थी तो तुंरत पुलिस को सुचना दी .      और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मां-बेटी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

बताया जाता है कि घटना देर शाम हलके अँधेरे में हुई है .यदि रात के अँधेरे में होती तो बचाया जाना मुश्किल होता । कृष्ण विहार, कोतवाली मथुरा निवासी शालू सोनी अपनी तीन वर्षीय बेटी को गोद में लेकर गोवर्धन चौराहे के पास टहल रही थीं। अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वे बच्ची सहित खुले नाले में जा गिरीं। नाला गहरा होने के कारण मां-बेटी डूबने लगीं और मदद के लिए चीखने लगीं।

 

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घटना देखी और कृष्णा नगर चौकी पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी संजीव सिंह अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से मां-बेटी को नाले से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस घटना में महिला और बच्ची को मामूली चोटें आई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि बचाव कार्य में कुछ मिनट की भी देरी होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने नगर निगम पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शहर में कई स्थानों पर नाले खुले पड़े हैं, जहां से प्रतिदिन लोगों का आना-जाना रहता है, लेकिन नगर निगम ने सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए हैं।

इस घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में नगर निगम के प्रति गहरा आक्रोश है। वे खुले नालों को जल्द से जल्द ढकवाने की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।