WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

महिला BLO से मारपीट! चांटा मारने के बाद चप्पल से भी पीटा, SIR फॉर्म नहीं मिलने पर फूटा गुस्सा

1258

महिला BLO से मारपीट! चांटा मारने के बाद चप्पल से भी पीटा, SIR फॉर्म नहीं मिलने पर फूटा गुस्सा

विनोद काशिव की रिपोर्ट

रायपुर: राजधानी रायपुर के काली माता वार्ड में SIR फॉर्म को लेकर एक महिला और बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के बीच विवाद मारपीट में बदल गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला को BLO के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करते हुए देखा जा सकता है।

जानकारी के अनुसार, महिला ने BLO पर SIR फॉर्म घर तक नहीं पहुंचाने का आरोप लगाया और इसी बात को लेकर उसने पहले बहसबाजी और फिर हाथापाई शुरू कर दी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों महिला के व्यवहार से आक्रोश में है। वार्डवासियों ने महिला के व्यवहार की कड़ी निंदा की है और इसे सरकारी कार्य में बाधा व सरकारी कर्मचारी से दुर्व्यवहार का मामला बताया है।

इस मामले में अब तक किसी भी प्रकार की औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। वहीं, BLO और प्रशासनिक कर्मचारियों के बीच सुरक्षा को लेकर भी चर्चा तेज है।

वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है और मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) कार्य के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ खड़े हुए हैं। मामले में पुलिस शिकायत के इंतजार में है जबकि स्थानीय लोग जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।