WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

पारिवारिक रंजिश में महिला की बेरहमी से हत्या, देवर और 2 भतीजे ने धारदार हथियारों से किया हमला, गांव में सनसनी

775
WhatsApp Image 2025 06 07 At 14.11.21

पारिवारिक रंजिश में महिला की बेरहमी से हत्या, देवर और 2 भतीजे ने धारदार हथियारों से किया हमला, गांव में सनसनी

राजेश जयंत की रिपोर्ट 

अलीराजपुर: मध्य प्रदेश के जनजातीय बहुल अलीराजपुर जिले की बरझर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम सामलाकुण्ड में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 52 वर्षीय सरजूबाई नरसिंह डामोर की उनके ही परिवार के लोगों ने बेरहमी से हत्या कर दी, जिससे गांव में सनसनी फैल गई है।

शुक्रवार रात करीब 11 बजे सरजूबाई पास के शादी समारोह से लौटकर अपने मकान की छत पर सो रही थीं। इसी दौरान उनके देवर रामसिंह मगन और दो भतीजे सेतान हरसिंग व सन्नू हरसिंग ने धारदार हथियारों से महिला पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका की बहू आशा (25 वर्ष) के शोर मचाने पर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही बरझर पुलिस चौकी प्रभारी शिवा तोमर टीम के साथ मौके पर पहुँचे, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया।

मृतका और आरोपियों के मकान पास-पास होने के कारण पुलिस चौकी का स्टाफ मौके पर तैनात है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

इस वीभत्स घटना ने सामलाकुण्ड के लोगों को स्तब्ध कर दिया है।