WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

गांजे की तस्करी करते हुए महिला पकड़ाई

1282
WhatsApp Image 2023 07 10 At 17.49.06 696x392

गांजे की तस्करी करते हुए महिला पकड़ाई

Ratlam : शहर की औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने सर्वोदय नगर में एक किराने की दुकान के पास से एक महिला मुन्नीबाई पति कैलाश बामनिया बंजारा उम्र 50 साल के बेग में कागज की पुडियों में रखा 1 ‍किलो 424 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त किया तथा आरोपी मुन्नीबाई के विरुद्ध अपराध क्रमांक 459/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया। महिला कितने समय से इस कार्य में संलिप्त है और इसके तार कहां कहां जुड़े हैं। इस मामले में पुलिस तहकीकात कर रही है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

निरीक्षक राजेन्द्र वर्मा थाना प्रभारी थाना औद्योगिक क्षेत्र, उप निरीक्षक, सुरेश कुमार गोयल, उप निरीक्षक, पंकज राजपूत, सहायक उपनिरीक्षक रायसिंह रावत, उपनिरीक्षक नीलिमा प्रभा, प्रधान आरक्षक गौरचंद परमार, आरक्षक जोय बारिया, आरक्षक नब्बु डामोर, आरक्षक हिम्मत सिंह, आरक्षक लाखनसिंह, आरक्षक मोहन,आरक्षक दिनेश धनगर,आरक्षक संदीप शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

देखिए वीडियो-