WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Woman Died Due to Corona : डिलीवरी के 8 दिन बाद इंदौर में कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत!

स्वास्थ्य विभाग मौत का कारण कोरोना नहीं मान रहा, महिला ल प्लेसेंटा प्रीविया से प्रभावित!

465

Woman Died Due to Corona : डिलीवरी के 8 दिन बाद इंदौर में कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत!

Indore : बुरी खबर यह सामने आई कि कोरोना पॉजिटिव एक महिला की मौत हो गई। आठ दिन पहले ही एमटीएच अस्पताल में महिला की डिलीवरी हुई थी। खरगोन निवासी 44 साल की महिला ने 28 मई को 3.1 किलोग्राम वजन के स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था। लेकिन, इलाज के दौरान हालत में सुधार नहीं हुआ।

ऑपरेशन से हुए प्रसव के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान हालत में सुधार नहीं आने और सांस लेने में समस्या पर महिला की पांच जून को आरटीपीसीआर जांच करवाई। इसके बाद उसे एमआरटीबी अस्पताल के कोविड आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई।

कोरोना से दूसरी मौत

स्वास्थ्य विभाग महिला की मौत का कारण कोरोना नहीं मान रहा है। सीएमएचओ डॉ बीएस सैत्या का कहना है कि डिलीवरी के बाद महिला की तबीयत बिगड़ी थी, जिससे मौत हुई है। यह कोरोना से संबंधित दूसरी मौत है। इससे पहले अप्रैल माह में इंदौर की 74 वर्षीय महिला की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। महिला कोरोना पॉजिटिव थी और उसका किडनी से संबंधित बीमारी का इलाज चल रहा था।

प्लेसेंटा प्रीविया की समस्या

डॉ सुमित्रा यादव ने बताया कि भ्रूण निकालने के तुरंत बाद महिला को ऑपरेशन टेबल पर अचानक तेज ऐंठन शुरू हो गई। उसका ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन लेवल गिर गया। स्थिति गंभीर देखते हुए तुरंत इंटुबैषेण (सांस की नली डालना) किया गया। महिला को प्लेसेंटा प्रीविया की समस्या थी। यह गर्भावस्था की एक जटिल और गंभीर स्थिति होती है, जिसमें प्लेसेंटा गर्भाशय के निचले हिस्से में चला जाता है और कभी-कभी गर्भाशय की ग्रीवा को पूरी तरह ढक देता है। महिला की पिछली दो डिलीवरी सिजेरियन से हुई थी। जटिलताओं को देखते हुए डॉक्टरों ने लोअर सेगमेंट सिजेरियन सेक्शन के जरिए डिलीवरी की।i

अब तक शहर में 38 मरीज मिले

इंदौर में इस वर्ष अब तक 38 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। शहर में अभी 20 एक्टिव मरीज है। इनमें से आठ मरीज बाहर के हैं। अभी तक जिन लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री मिली है, वह दूसरे शहर के हैं या फिर राज्य से लौटे लोगों के संपर्क में आए थे। इनमें यूके, सिंगापुर, गोवा, दिल्ली, केरल, रायपुर, पुणे, मुंबई, अहमदाबाद आदि की हिस्ट्री रही है।