WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Woman Dies After Blast : फ्लैट में धमाके के बाद आग लगी, महिला झुलसी मिली!

घर में महिला अकेली थी, झुलसे शव के पास टीवी जला पड़ा मिला!

777
Businessman Committed Suicide : पैसा न मिलने से परेशान सोना-चांदी व्यापारी ने आत्महत्या की!

Woman Dies After Blast : फ्लैट में धमाके के बाद आग लगी, महिला झुलसी मिली!

Indore : इप्का कंपनी के मैनेजर की पत्नी स्वाति फड़नीस की गुरुवार शाम की है।तलावली चांदा की एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के फ्लैट में आग लगने से मौत हो गई। बताया गया कि धमाके की आवाज हुई और फ्लैट का सामान जल गया जिसमें वे जिंदा जल गई। फ्लैट से धुआं निकलता देखकर आसपास के लोग पहुंचे और दरवाजा तोड़ा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस के मुताबिक, अभी आग लगने का कारण पता नहीं चला।

पड़ौसियों का कहना है कि फ्लैट के अंदर से धमाके जैसी आवाज आई। अंदर जाकर देखा तो टीवी भी जला हुआ मिला है। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि यह हादसा स्वाति (50) पति दिलीप फड़नीस के साथ राज टाउनशिप में हुआ। जिस समय ये घटना हुई, वे फ्लैट में अकेली थी। लोगों ने देखा कि अंदर स्वाति का झुलसा हुआ शव पड़ा था। पास में टीवी जला पड़ा था और कमरे में सैनेटाइजर भी पड़ा मिला। दिलीप की दो बेटियां हैं। वे कंपनी में थे। एक बेटी उदयपुर में नौकरी करती हैं, दूसरी कोचिंग पर गई थी।

पुलिस को आत्महत्या लग रहा
घटना के बाद पुलिस ने देर रात तक मुआयना किया। यह भी पता चला कि स्वाति की दवाइयां चल रही थी। संभव है कि इस कारण उसकी नींद लग गई हो। एसीपी शिवपाल सिंह कुशवाह के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिलहाल मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे का मुख्य कारण जांच के बाद साफ होगा। अफसरों का कहना है कि वे हर बिंदु पर जांच कर रहे हैं। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी