WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Woman Dies After Eating Mango : आम खाने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ी, मौत हुई!

पुलिस के मुताबिक मामला संदिग्ध, PM रिपोर्ट के बाद पुलिस कार्रवाई!

2269
WhatsApp Image 2023 07 11 At 4.43.27 PM

Woman Dies After Eating Mango : आम खाने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ी, मौत हुई!

Indore : आम खाने के बाद एक महिला की मौत की जानकारी मिली है। हालांकि, मामला संदिग्ध है, पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।

राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के बिजलपुर की रहने वाली अर्चना नाम की महिला की अचानक देर शाम तबीयत खराब होने के बाद महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि महिला ने देर शाम खाना खाने के बाद आम खाए थे। इसके बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, इससे कुछ और भी लोग थे जिनका आम खाने के बाद स्वास्थ्य खराब हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जानकारी दी।

राजेंद्र नगर थाने के एएसआई राघवेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि बिजलपुर में रहने वाली अर्चना (23 साल) पति चेतन अटेरिया की यूनिक अस्पताल में सोमवार रात मौत हो गई। ससुर बंशीलाल ने बताया कि अर्चना ने सोमवार को खाना खाने के बाद आम खाए थे, इसके बाद उसे बेचैनी होने लगी। उसे नजदीक के डॉ प्रदीप जोशी के पास ले गए। उन्होंने ट्रीटमेंट शुरू कर आधे घंटे रुकने के लिए कहा। लेकिन, अर्चना को चक्कर आने लगे।

परिवार के लोगों उसे उपचार के लिए यूनिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी रात में मौत हो गई। अर्चना के पति चेतन पेशे से किसान हैं और प्रॉपर्टी का काम भी करते हैं। करीब डेढ़ साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। पुलिस के मुताबिक मामला संदिग्ध है, जिसे जांच में लिया गया है।