WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

बदनाम करने की धमकी देकर महिला से छेड़छाड़, पुलिस में रिपोर्ट दर्ज

711
Land Mafia:

बदनाम करने की धमकी देकर महिला से छेड़छाड़, पुलिस में रिपोर्ट दर्ज

भोपाल। गोविंदपुरा इलाके में एक महिला को उसका परिचित युवक पिछले कई महीनों से परेशान कर रहा था। वह पीड़िता को धमका रहा था कि मैंने नहाते वक्त तुम्हारे अश्लील फोटो खींच लिए हैं। अब अगर तुमने मेरे साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो फोटो वायरल कर दूंगा। परेशान होकर महिला ने कल पति को पूरी बात बताने के बाद थाने में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी लोकेश ठाकुर ने बताया कि 26 वर्षीय महिला गोविंदपुरा इलाके में रहती है। रितिक कुशवाहा नाम के युवक और महिला आपस में परिचित है। इस कारण रितिक का महिला के घर में आना-जाना था। जुलाई 2022 में रितिक ने महिला से कहा कि मैंने नहाते वक्त तुम्हारे फोटो खीच लिया है। अब मैं यह फोटो वायरल कर तुम्हें बदनाम कर दूंगा। अगर तुम बदनामी से बचना चाहती हो तो मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ। महिला ने ऐसा करने से मना कर दिया तो वह महिला को परेशान करने लगा। जब भी भी मौका मिलता तो वह महिला के साथ छेड़छाड़ करता था। परेशान होकर महिला ने कल पति के साथ थाने पहुंच कर आरोपी रितिक के खिलाफ छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश शुरू कर रही है।