WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Women Accused of Murder Arrested : संघ कार्यकर्ता की हत्या के बाद फरार 3 महिलाएं पकड़ी गई!

राजेश फूलमाली हत्याकांड में 26 आरोपी, 23 पहले ही गिरफ्तार!

1432
Blackmail

Women Accused of Murder Arrested : संघ कार्यकर्ता की हत्या के बाद फरार 3 महिलाएं पकड़ी गई!

Khandwa : हापला-दीपला में तीन साल पहले RSS कार्यकर्ता राजेश फूलमाली की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन मुस्लिम महिलाओं को गिरफ्तार किया। उन्हें कोर्ट में पेश किया, गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया। ये तीनों लंबे अरसे से फरार थीं। पुलिस को घटना के बाद से ही इनकी तलाश थी। सोमवार को इन महिलाओं के शहर के खानशाहवली इलाके में छुपे होने की जानकारी पुलिस को मिली थी।

रामनगर चौकी, मोघट और कोतवाली थाना पुलिस की टीम बनाकर दबिश दी गई। 62 साल की जमीला पत्नी करीम, 40 साल की शायरा पत्नी गनी और 27 साल की महजबीन पत्नी सलमान को पकड़ा गया। सोमवार शाम इन्हें कोर्ट में भी पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।

राजेश फूलमाली ने अपने साथियों के साथ इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की शिकायत रामनगर चौकी पर आकर की थी। इस पर उसे मई 2020 में पीट-पीटकर मार दिया गया था। उसने अपनी शिकायत में आरोपियों के नाम बताए थे। लेकिन, तब पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और धारा 188 में प्रकरण दर्ज कर लिया। कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई।

इससे आरोपियों के हौसले बढ़ गए और उन्होंने 18 मई 2020 को राजेश को बेरहमी से पीट पीटकर मार दिया। बाद में इस हत्याकांड ने सांप्रदायिक रूप ले लिया। इसके बाद तीन अन्य लोगों की हत्या की गई। राजेश फूलमाली हत्याकांड में 26 आरोपी थे। 23 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि उक्त तीन महिलाएं फरार थीं, जिन्हें अब पकड़ा गया है।