WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

World Environment Day : जिला न्यायालय परिसर में न्यायाधीशों व अधिवक्ताओं ने किया पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान!

167

World Environment Day : जिला न्यायालय परिसर में न्यायाधीशों व अधिवक्ताओं ने किया पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान!

Ratlam : विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में स्थायी प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए पंच ‘ज’ अभियान के तहत विशेष वृक्षारोपण अभियान पर वन विभाग के सहयोग से जिला न्यायालय परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय रामजी गुप्ता की अध्यक्षता में पौधारोपण कार्यक्रम के साथ में स्वच्छता अभियान और पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला मुख्यालय के न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, वन विभाग के अधिकारीगण द्वारा फलदार एवं छायादार, औषधीय पौधे रोपित किए गए। उक्त पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु संबंधितों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर एसडीओ कछावा द्वारा वन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई एवं पौधारोपण का महत्व बताते हुए पौधों का संरक्षण एवं संवर्धन के बारे जानकारी दी। अध्यक्ष अधिवक्ता संघ राकेश कुमार शर्मा द्वारा उद्बोधन में बताया कि प्रत्येक अधिवक्ता या न्यायाधीश एवं अन्य स्वयं के जन्मदिन पर एक पौधा लगाएं और उसकी जिम्मेदारी लें। साथ ही बताया कि अधिवक्ता संघ 50 ऐसे पौधे रोपित करेगें जिनकी जिम्मेदारी प्रत्येक अधिवक्ता को दी जाएगी जो उनका संरक्षण एवं संवर्धन हमेशा करेगें।

IMG 20260605 WA0142

प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय रामजी गुप्ता द्वारा अपने उद्बोधन में सभी उपस्थितजनों को विश्व पर्यावरण की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि पौधे हमारी जीवन रेखा है और इन हमें हमेशा ध्यान रखना चाहिए आज हमें इतनी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है वह केवल इन पौधों की कमी के कारण हो रहा है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पौधें हमेशा रोपित करते रहना चाहिए।

 

इस अवसर पर जिला न्यायाधीश निर्मल मंडोरिया, आशीष श्रीवास्तव, राकेश कुमार शर्मा, राजेश नामदेव, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती सपना शर्मा, जिला रजिस्ट्रार/न्यायाधीश अनुपम तिवारी, सुश्री रूपाली बिरला, अध्यक्ष अधिवक्ता राकेश कुमार शर्मा, चीफ एलएडीसीएस अभय शर्मा एवं अन्य एलएडीसी अधिवक्ता एवं स्टॉफ, एसडीओ वन विभाग प्रदीप कछावा, रेंजर वन विभाग विष्णुलाल पाटीदार अन्य न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण, पैरालीगल वालेंटियर्स, वन विभाग के अधिकारी एवं जिला प्राधिकरण का स्टाफ उपस्थित थे। संचालन एवं आभार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज पवैया द्वारा किया गया!