WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

World Navkar Mahamantra Day : 180 देशों में आज मनेगा विश्व नवकार महामंत्र दिवस!

930

World Navkar Mahamantra Day : 180 देशों में आज मनेगा विश्व नवकार महामंत्र दिवस!

 

Ratlam : विश्व नवकार महामंत्र दिवस 9 अप्रैल बुधवार को मनाया जाएगा। शहर के डीपी छोटू भाई की बगीची में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीतो एपेक्स फाउंडर डायरेक्टर, रतलाम जीतो चैप्टर संस्थापक एवं कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, विशेष अतिथि पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय होंगे।

 

विश्व नवकार महामंत्र दिवस आयोजन समिति के कनवीनर मुकेश जैन ने बताया कि पूरे विश्व में आगामी 9 अप्रैल को विश्व नवकार मंत्र दिवस मनाने का बीड़ा जीतो ने उठाया है। यह आयोजन पूरे विश्व के 180 देशों में होगा। हर शहर, गांव, कस्बे में यह आयोजन होगा। विश्व में सुबह 8 बजे से 9 बजकर 36 मिनट तक एक साथ कार्यक्रम चलेगा। इस दौरान दिल्ली स्थित विज्ञान भवन से जीतो द्वारा आयोजित कार्यक्रम में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी भी जुड़ेंगे। इसका सीधा प्रसारण भी होगा।

कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए जीतो चेप्टर रतलाम की तैयारी जोर शोर से चल रही है। आयोजन के पूर्व प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है। इसमें सहभागिता करने के लिए पंजीयन लिंक और बार कोड भी जारी किए गए है। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जीतो लेडीज विंग का सहयोग भी प्राप्त हो रहा है। आयोजन समिति की और से को-कनवेनर संस्था के निर्मल लुनिया, महेंद्र बोथरा, अशोक बरमेचा, जयंत जैन, अशोक भाणावत, इंदरमल जैन, प्रीतेश गादिया, राजकमल जैन आदि ने सभी से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या भाग लेकर धर्म लाभ लेने का आह्वान किया हैं।