WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

World Record of Human Chain : ‘नशे से दूरी है ज़रूरी’ अभियान के तहत इंदौर पुलिस को विशेष उपलब्धि, मानव श्रृंखला का वर्ल्ड रिकार्ड बनाया!

482
WhatsApp Image 2025 07 25 At 17.27.41

World Record of Human Chain : ‘नशे से दूरी है ज़रूरी’ अभियान के तहत इंदौर पुलिस को विशेष उपलब्धि, मानव श्रृंखला का वर्ल्ड रिकार्ड बनाया!

7100 लोगों ने भंवरकुआ से पलासिया चौराहे तक मानव श्रृंखला बनाकर नशे से दूर रहने का संदेश दिया!

Indore : नशे की बढती प्रवृत्ति व इसके दुष्प्रभावों के प्रति जनचेतना लाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश के पुलिस द्वारा प्रदेशव्यापी अभियान ‘नशे से दूरी है ज़रूरी’ चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति सचेत कर, नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने के लिये विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में आज 25 जुलाई को इंदौर पुलिस को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई। विभिन्न स्कूल/कॉलेज कोचिंग संस्थान के स्टूडेंट्स, नगर सुरक्षा समिति सदस्यों, ट्रैफिक वार्डन के महिलाओं, पुरुषों सहित 7100 लोगों ने एक साथ नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए मानव श्रृंखला बनाकर इंदौर का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हो गया।

WhatsApp Image 2025 07 25 at 17.27.57

इस मानव श्रृंखला को भंवरकुआ चौराहे से पलासिया चौराहे तक बनाई गई। इसकी शुरूआत अति पुलिस आयुक्त अमित सिंह एवं पुलिस उपायुक्त जोन-04 ऋषिकेश मीणा द्वारा की गई। जिसमें इंदौर शहर सहोदय ग्रुप से जुडे प्रमुख स्कूल/कॉलेजो स्कूल व अन्य स्कूल तथा प्रमुख कोचिंग संस्थानो के छात्र-छात्राए व स्टॉफ, नगर सुरक्षा समिति के सदस्यगण, ट्रैफिक वार्डन सहित बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं एवं बुजुर्गों ने भाग लेकर इस अभियान के तहत भंवरकुआ से नवलखा, जीपीओ, गीताभवन से पलासिया चौराहे तक नशे के विरुध्द जागरुकता संदेशो की तख्तियों पम्पलेट्स आदि के जरिये लोगो को नशे के दुष्परिणामो के प्रति जागरुक किया। नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इस मानव श्रृंखला का समापन पलासिया चौराहे पर अति पुलिस आयुक्त मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं अन्य पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।

इस दौरान नशे के विरुद्ध जागरुकता के लिए 7100 लोगों की मानव श्रृंखला बनाई गई, जो इस प्रकार बनाई गई श्रृंखला का एक वर्ल्ड रिकार्ड है। जिस पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड लंदन के भरत शर्मा व टीम द्वारा नगरीय पुलिस इंदौर को वर्ल्ड रिकार्ड का प्रोविजनल सर्टिफिकेट पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह को प्रदान किया। उक्त रिकार्ड प्राप्त होने पर पुलिस आयुक्त द्वारा इस अभियान मे शामिल सभी स्टूडेंट्स, नागरिक व पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को बधाई दी एवं सभी प्रतिभागियों को पुलिस कमिश्नरेट इंदौर की और से प्रशस्ति पत्र भी प्रदाय किए गए।