WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

World Red Cross Day : समाजसेवा के उत्कृष्ट कार्य हेतु SEVA संस्था के अरविंद व्यास सम्मानित!

राज्यपाल मंगूभाई पटेल के करकमलों से मिला सम्मान!

143

World Red Cross Day : समाजसेवा के उत्कृष्ट कार्य हेतु SEVA संस्था के अरविंद व्यास सम्मानित!

Ratlam : विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, मध्य प्रदेश शाखा द्वारा भोपाल में आयोजित गरिमामयी कार्यक्रम में समाजसेवा एवं मानवता की सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर “SEVA” (सोश्यल एम्पावरमेंट वोलेन्ट्री असोसिएशन) के रतलाम के समाज सेवी अरविन्द व्यास को सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर रेडक्रास के प्रदेश चेयरमेन डॉ श्याम कुमार कुमरे,वाइस चेयरमैन मनीष रावल, महासचिव रामेन्द्रसिंह कि उपस्थिति में मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल के करकमलों द्वारा सम्मान प्रदान किया गया।

 

यह सम्मान समाजहित एवं मानवता की सेवा के प्रति किए जा रहें निरंतर प्रयासों की सराहना के रूप में दिया गया। सम्मान प्राप्त करने के उपरांत संस्था पदाधिकारियों ने इसे अपने लिए गर्व, प्रेरणा एवं जिम्मेदारी का क्षण बताते हुए कहा कि यह सम्मान समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण एवं निष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी जरूरतमंदों, गरीबों एवं वंचित वर्गों की सेवा के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। संस्था की और से सभी सहयोगियों, शुभचिंतकों एवं समाजजनों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि यह सम्मान केवल संस्था का नहीं, बल्कि उन सभी लोगों का सम्मान है जिन्होंने सेवा कार्यों में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान किया!