WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Wrong Label : खाद्य तेल के लेबल पर गलत जानकारी, एफआईआर दर्ज

अनियमितता पाए जाने पर जब्त की गई सामग्री

1007
Land Mafia:

Indore : जिले में मिलावटखोरी के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी है। इसी सिलसिले में प्रशासन को प्राप्त शिकायत के आधार पर अपर कलेक्टर डॉ अभय बेडेकर के निर्देश पर खाद्य औषधि प्रशासन की टीम द्वारा टिगरिया बादशाह मेन रोड इंदौर स्थित मेसर्स संगीता ट्रेडर्स का निरीक्षण खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम-2006 के अंतर्गत किया गया।

निरीक्षण के दौरान परिसर में खाद्य पदार्थों, खाद्य तेल का विक्रय, पैकिंग, भंडारण होते पाया गया। मौके पर उपस्थित फर्म के प्रभारी महेश प्रजापति से जांच के लिए खाद्य पदार्थ जैन कृति रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, दामिनी रिफाइंड सोयाबीन ऑयल एवं रिफाइंड सोयाबीन ऑयल लूज सहित कुल 5 नमूने जांच के लिए गए। मिलावट एवं मिथ्याछाप और सर्टिफ़िकेशन नहीं होने की आशंका पर 247 किलोग्राम दामिनी रिफाइंड सोयाबीन ऑयल जब्त किया गया। जिसकी कीमत अनुमानित रुपए 34 हजार 580 है।

खाद्य तेल के लेबल पर गलत जानकारी अंकित करने पर मेसर्स संगीता ट्रेडर्स के प्रोपराइटर आरोपी जिनेन्द्र जैन एवं प्रभारी महेश प्रजापति के विरूद्ध बाणगंगा थाने पर आईपीसी धारा 420 में एफआईआर दर्ज कराई गई है। संयुक्त दल में खाद्य एवं औषधि प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री हिमाली सोनपाटकी, सुभाष खेड़कर, राजू सोलंकी उपस्थित रहे। अपर कलेक्टर डॉ अभय बेडेकर ने बताया कि मिलावट करने वालों के विरुद्ध प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।