WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Yoga Camp : महापौर ने योग किया, गुरु सतीश पाटीदार की सराहना भी की!

आलोक नगर में योग शिविर में महापौर भी शामिल हुए

946
WhatsApp Image 2022 11 23 At 11.23.04 AM 696x464

Yoga Camp : महापौर ने योग किया, गुरु सतीश पाटीदार की सराहना भी की!

Indore : नगर निगम द्वारा हर वार्ड में योग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस क्रम में आलोक नगर में भी यह शिविर लगाया गया। इसमें महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी भाग लिया। स्वास्थ्य ही असली धन है। यह विचार हैं महापौर पुष्यमित्र भार्गव के जो उन्होंने पूर्वी क्षेत्र के स्व समीर चिटनिस पार्क में कनिका योग ग्रुप के द्वारा योग मित्र कार्यक्रम में रहवासियों के साथ योग करने के बाद योग गुरु सतीश पाटीदार की सराहना करते हुए व्यक्त किए। क्षेत्र के पार्षद प्रणव मंडल सहित व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और उत्साहवर्धक और गरिमामय बना दिया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम विभिन्न प्रकार के योगासनों को करवाया गया। महापौर श्री भार्गव ने भी अनेक योगसन अन्य उपस्थित साधकों के साथ किए। योगासनों के समय कई ऐसे क्षण भी आए जब साधकों एवं आम नागरिकों द्वारा आनंद का अनुभव किया गया एवं ठहाके लगे।
कार्यक्रम का संचालन योग गुरु सतीश पाटीदार ने किया। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों एवं योग गुरू सतीश पाटीदार का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान महापौर ने नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम स्वास्थ्य कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। साथ ही सभी से साझेदारी के लिए आह्वान किया गया।
आलोक नगर के प्रदीप पाटीदार को विशेष रूप से उनके द्वारा किए कार्यों के लिए महापौर ने सम्मानित किया। कनिका योग ग्रुप द्वारा महापौर का शॉल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया एवं आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। कनिका योग ग्रुप के मेघलान ने कहा कि जनप्रतिनिधयों के आने से योग साधकों में उत्साहवर्धन हुआ और रहवासियों में योग के प्रति जागरूकता आई है। अंत में पार्षद प्रणव मंडल और महापौर के प्रति सबकी और से आभार व्यक्त किया।