WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

हिंसा फैला रहे युवाओं को यहां के युवाओं से लेनी चाहिए सीख

इस प्रकार शांतिपूर्ण तरीके से भी सरकार तक पहुंचाई जा सकती है अपनी बात

1438
WhatsApp Image 2022 06 18 At 9.00.33 PM 696x522

भिण्ड से परानिधेश भारद्वाज की रिपोर्ट

भिंड: एक ओर जहां देश के कई शहरों से अग्निपथ के विरोध में उग्र आंदोलन और दंगे हो रहे हैं वहीं सेना में सबसे ज्यादा अपनी सेवाएं देने वाले और शहादत देने वाले भिण्ड जिले के युवाओं ने देश के युवाओं के लिए एक अलग ही संदेश दिया है।

आर्मी भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे भिंड के नव युवकों द्वारा बेहद ही शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से एमजेएस ग्राउंड में जिला प्रशासन के सामने अपनी बात रखते हुए जिलाधीश डॉ सतीश कुमार एस को पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान की मौजूदगी में ज्ञापन दिया।

 

सेना भर्ती की तैयारी कर रहे इन युवाओं द्वारा बेहद ही शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी गई। उन्होंने अधिकारियों से अपनी बात सक्षम अधिकारियों एवं सरकार तक पहुंचाने का निवेदन किया।

जिसके बाद कलेक्टर द्वारा भी नव युवकों को इस बात का भरोसा दिलाया गया कि उनकी मांगों को विधि सम्मत तरीके से उचित मंच तक वह पहुंचाएंगे। ज्ञापन देने के समय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कमलेश कुमार खरपुसे, भिंड, सीएसपी निशा रेड्डी, डीएसपी हेडक्वार्टर अरविंद शाहा सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

आपको बता दें अग्निपथ योजना के आटे ही दंगों की आग सबसे पहले ग्वालियर में भड़की।

जिसके बाद भिण्ड एसपी ने जगह जगह सुरक्षा बढ़ाते हुए एक संदेश भी सोशल मीडिया पर दिया और युवाओं से किसी भी प्रकार के बहकावे में ना आने और इस प्रकार के किसी भी उपद्रव में शामिल ना होने और हिंसा से दूर रहने की अपील की गई।

जिसके सार्थक परिणाम भी मिले और भिण्ड के युवा हिंसक आंदोलन से दूर रहे और बेहद ही शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात प्रशासन के जरिये सरकार तक पहुंचाई।