WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या के मामले की जांच के लिए 11 सदस्यीय SIT गठित

479
WhatsApp Image 2025 01 05 At 16.25.48

पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या के मामले की जांच के लिए 11 सदस्यीय SIT गठित

विनोद काशिव की रिपोर्ट

रायपुर: पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी द्वारा पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या के मामले की विवेचना के लिए IPS श्री मयंक गुर्जर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीजापुर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय SIT का गठन किया गया है।
गौरतलब है कि पत्रकार श्री मुकेश चंद्रकार की हत्या के मामले में बीजापुर थाना में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

SIT (विशेष अनुसंधान टीम) में आईपीएस श्री मयंक गुर्जर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीजापुर, सुश्री रूचि वर्मा उप पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा, श्री शरद जायसवाल उप पुलिस अधीक्षक बीजापुर, सुश्री गीतिका साहू उप पुलिस अधीक्षक बस्तर, श्री दुर्गेश शर्मा निरीक्षक थाना प्रभारी बीजापुर, श्री वीरेंद्र श्रीवास्तव निरीक्षक प्रभारी जिला विशेष शाखा बीजापुर, श्री चन्द्रशेखर श्रीवास निरीक्षक प्रभारी फरसापाल जिला दंतेवाड़ा, श्री रिजवान अहमद निरीक्षक रक्षित केंद्र बीजापुर, श्री गौरव तिवारी निरीक्षक रेंज साइबर थाना जगदलपुर, श्री मुकेश पटेल उप निरीक्षक थाना बीजापुर तथा श्री विवेकानंद पटेल प्रभारी साइबर सेल बीजापुर को शामिल किया गया है।

SIT को उक्त प्रकरण की गहन जांच करने तथा प्रकरण की जांच कार्यवाही के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बीजापुर को प्रतिदिन प्रगति प्रतिवेदन अनिवार्यतः पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।