WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

From DSP to Inspector : DSP राम एकबाल प्रसाद यादव का प्रमोशन कैंसिल, पुलिस मुख्यालय ने उन्हें फिर इंस्पेक्टर बनाया!

848
WhatsApp Image 2025 01 05 At 17.47.25

From DSP to Inspector : DSP राम एकबाल प्रसाद यादव का प्रमोशन कैंसिल, पुलिस मुख्यालय ने उन्हें फिर इंस्पेक्टर बनाया!

6 महीने बाद विभागीय कार्रवाई के कारण उनका प्रमोशन रद्द किया!

Gaya : किसी सरकारी अधिकारी के लिए प्रमोशन होना बड़ी बात होती है। लेकिन, यदि प्रमोशन के 6 महीने बाद किसी अधिकारी को फिर मूल पोस्ट पर भेज दिया जाए, तो ये बहुत दुखद स्थिति होती है। बिहार पुलिस में एक ऐसी ही घटना हुई। यह घटना उनके करियर के लिए बड़ा झटका है। दरअसल, बिहार पुलिस इंस्पेक्टर राम एकबाल प्रसाद यादव का डीएसपी प्रमोशन रद्द हो गया। छह महीने पहले ही उन्हें यह पद मिला था। गया जिले में उनके खिलाफ चल रही विभागीय कार्रवाई के कारण उन्हें वापस इंस्पेक्टर बना दिया।

राम एकबाल प्रसाद यादव को 18 जुलाई को डीएसपी पद पर प्रमोशन मिला था। अब पुलिस मुख्यालय ने उन्हें सूचित किया कि विभागीय कार्रवाई के चलते उनका प्रमोशन रद्द किया जा रहा है। इसके बाद उन्हें फिर से इंस्पेक्टर के पद पर भेज दिया गया। गया जिले में राम एकबाल प्रसाद यादव के खिलाफ एक विभागीय जांच चल रही है। यही उनके प्रमोशन रद्द होने की मुख्य वजह है।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार, किसी भी अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चल रही हो तो उसे उच्च पद नहीं दिया जा सकता। यह नियम सभी पर लागू होता है। इस वजह से राम एकबाल प्रसाद यादव को डीएसपी पद से हटा दिया गया, और फिर से इंस्पेक्टर बना दिया गया।

जब राम एकबाल प्रसाद यादव का प्रमोशन रद्द हुआ, उसी समय बिहार पुलिस के कई अन्य इंस्पेक्टरों को डीएसपी पद पर प्रमोशन मिला। साल के अंत में 100 से अधिक डीएसपी की पोस्टिंग हुई। लेकिन, राम एकबाल प्रसाद यादव इस मौके से वंचित रह गए। उनके खिलाफ चल रही विभागीय कार्रवाई ने उनसे इस खुशी से महरूम कर दिया।