WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

13th Day of Bhojshala Survey : भोजशाला सर्वे के 13वें दिन टीम अंदर पहुंची, नियमित सर्वे की गतिविधियां शुरू!

749

13th Day of Bhojshala Survey : भोजशाला सर्वे के 13वें दिन टीम अंदर पहुंची, नियमित सर्वे की गतिविधियां शुरू!

 

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट 

 

Dhar : भोजशाला में आज बुधवार को 13वें दिन भी एएसआई की टीम सर्वे के लिए आधुनिक उपकरणों के साथ सुबह 7:55 बजे भोजशाला परिसर में पहुंची। जहाँ दिनभर आज सर्वे किया जाएगा। सर्वे टीम के साथ हिंदू पक्ष की ओर से याचिकाकर्ता आशीष गोयल एवं गोपाल शर्मा तथा मुस्लिम पक्ष की ओर से अब्दुल समद भी सर्वे टीम के साथ भोजशाला मे दाखिल हुए।

सर्वे टीम में लगातार एएसआई टीम के सदस्यों की भी संख्या बढती जा रही है। वहीं पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा की दृष्टि से भोजशाला परिसर के आसपास पुलिस बल तैनात किया हुआ है। सर्वे में शामिल नई टीम कई आधुनिक उपकरणों के साथ आई है जिससे सर्वे में गति आई।

 

आधिकारिक रूप से सर्वे को लेकर कोई जानकारी अभी तक बाहर नहीं आई। लेकिन, जो कहा जा रहा है और सर्वे को लेकर मीडिया में जानकारी सामने आई उसमें सच्चाई नहीं है। क्योंकि, बाहर आई कई जानकारियों में प्रमाणों के बारे में स्पष्ट दावे किए जा रहे हैं, जो सही नहीं है।