WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

3 Cubs At Kuno: CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो उद्यान में तीन शावकों के जन्म पर दी बधाई

1351
WhatsApp Image 2024 01 03 At 6.44.49 PM

3 Cubs At Kuno: CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो उद्यान में तीन शावकों के जन्म पर दी बधाई

भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई मादा चीता आशा द्वारा तीन शावकों के जन्म पर हर्ष व्यक्त करते हुए चीता परियोजना से जुड़े लोगों, वन्य जीव प्रेमियों और नागरिकों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि एक समय था जब एशिया की धरती से चीता समाप्त हो गया था। आज तीन नन्हें मुन्ने चीता शावकों ने जन्म लिया है। यह विश्व की विशेष घटना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कूनो नेशनल पार्क में चीता परियोजना की सफलता इन तीन शावकों के जन्म से स्थापित होती है। इसकी परिकल्पना प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने पारिस्थितिकी संतुलन के उद्देश्य से की थी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि यह परिकल्पना साकार होते हुए देखना रोमान्चकारी है। चीता परियोजना में सभी स्तर के अधिकारियों-कर्मचारियों और विशेषज्ञों ने परिश्रम से कार्य किया है। तीन शावकों का जन्म इस परियोजना की सार्थकता को बढ़ाएगा।