WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

3 Summer Special Trains : 3 जोड़ी ग्रीष्‍मकालीन स्‍पेशल ट्रेनों का विभिन्न स्टेशनों से परिचालन, रतलाम मंडल से होकर चलेगी!

3410
WhatsApp Image 2025 04 02 At 19.36.01

3 Summer Special Trains : 3 जोड़ी ग्रीष्‍मकालीन स्‍पेशल ट्रेनों का विभिन्न स्टेशनों से परिचालन, रतलाम मंडल से होकर चलेगी!

जानिए, ये ट्रेनें कहां से चलेगी और किन स्टेशनों पर इनका स्टॉपेज होगा!

Indore : ग्रीष्‍मकालीन छुट्टियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्‍त भीड़ को समायोजित करने के लिए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर तीन जोड़ी स्‍पेशल ट्रेनों का विभिन्‍न स्‍टेशनों से परिचालन किया जाएगा।

● बांद्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल

ट्रेन संख्या 02200 बांद्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल प्रत्येक शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से 05.10 बजे चलकर रतलाम मंडल के दाहोद (12.43/12.45, शनिवार), रतलाम (14.30/14.40), नागदा (15.43/15.45), उज्जैन (16.55/17.10), एवं मक्सी (18.00/18.02) होते हुए अगले दिन 05.00 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचेगी।

यह ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से 5 अप्रैल से 28 जून तक चलेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 02199 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 16:50 बजे चलकर रतलाम मंडल के मक्सी (03.05/03.07 शुक्रवार), उज्जैन (03.50/04.00 शुक्रवार), नागदा (05.08/05.10 शुक्रवार), रतलाम (06.05/06.15 शुक्रवार) एवं दाहोद (07.39/07.41 शुक्रवार) होते हुए अगले दिन 16.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

यह ट्रेन 3 अप्रैल से 26 जून तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, भरूच, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, ब्‍यावरा राजगढ़, चचौरा बीनागंज, रुठियाई, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, डबरा और दतिया स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।

● बांद्रा टर्मिनस-सूबेदारगंज सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल

ट्रेन संख्या 04126 बांद्रा टर्मिनस-सूबेदारगंज सुपरफास्ट स्पेशल हर मंगलवार को बांद्रा टर्मिनस से 11:15 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम (20.35/20.45, शुक्रवार) होते हुए अगले दिन 17:00 बजे सूबेदारगंज पहुँचेगी। यह ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से 8 अप्रैल से 1 जुलाई तक चलेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 04125 सूबेदारगंज-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल हर सोमवार को सूबेदारगंज से 05:20 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम (22.25/22.35, सोमवार) होते हुए अगले दिन 09:30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुँचेगी।

यह ट्रेन 7 अप्रैल से 30 जून तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, रूपबास, फतेहपुर सीकरी, ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी और फतेहपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में थर्ड एसी, स्लीपर एवं जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।

● असारवा-कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल

ट्रेन संख्या 01906 असारवा-कानपुर सेंट्रल स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को असारवा से 9.15 बजे चलकर रतलाम मंडल के चंदेरिया (18.00/18.05) होते हुए और बुधवार को 7.00 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 8 अप्रैल से 1 जुलाई, 2025 तक चलेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 01905 कानपुर सेंट्रल-असारवा स्पेशल प्रत्येक सोमवार को कानपुर सेंट्रल से 8.00 बजे चलकर रतलाम मंडल के चंदेरिया (21.20/21.25) होते हुए मंगलवार को 5.45 बजे असारवा पहुंचेगी। यह ट्रेन 7 अप्रैल से 30 जून तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में हिम्मत नगर, डूंगरपुर, जावर, उदयपुर सिटी, मावली जं, चंदेरिया, मांडलगढ़, बूंदी, केशोराय पाटन, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, फतेहपुर सीकरी, ईदगाह, टूंडला, फिरोजाबाद और इटावा स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 02200, 04126 एवं 01906 की बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों और IRCTC की वेबसाइट पर 3 अप्रैल से शुरू होगी। ट्रेनों के समय, ठहराव और संरचना के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया रेलवे की वेबसाइट का अवलोकन करें।