WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Property Dispute in Paswan Family :पासवान परिवार में संपत्ति विवाद, चिराग पासवान की सौतेली मां के घर पर चाचा ने ताला जड़ा, 5 पर FIR दर्ज!

1034
WhatsApp Image 2025 04 02 At 19.01.53

Property Dispute in Paswan Family :पासवान परिवार में संपत्ति विवाद, चिराग पासवान की सौतेली मां के घर पर चाचा ने ताला जड़ा, 5 पर FIR दर्ज!

चिराग पासवान इस पारिवारिक विवाद को सुलझाने की कोशिश कर रहे!

Khagaria (Bihar) : दिवंगत नेता और पूर्व सांसद रामविलास पासवान के परिवार में फिर संपत्ति विवाद हो गया। यह विवाद रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी और उनके छोटे भाई पशुपति कुमार पारस के बीच है। पशुपति कुमार पारस के परिवार वालों ने राजकुमारी देवी की संपत्ति पर ताला लगा दिया। उनका कहना है कि संपत्ति पर उनका हक है। राजकुमारी देवी ने पशुपति कुमार पारस और रामचंद्र पासवान की पत्नी पर उन्हें घर से निकालने का आरोप लगाया। यह मामला अब चिराग पासवान तक भी पहुंच गया।

राजकुमारी देवी ने अपनी दो देवरानी समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। राजकुमारी देवी ने आरोपियों के खिलाफ खगड़िया के शहर बन्नी गांव स्थित आवास से जेवरात और अन्य सामान फेंकने और बेडरूम और बाथरूम में ताला लगाने का आरोप लगाया। एसपी राकेश कुमार ने केस दर्ज होने की पुष्टि की है।

राजकुमारी देवी के लिखित आवेदन पर अलौली थाना में पशुपति कुमार पारस की पत्नी शोभा देवी, स्व रामचंद्र पासवान की पत्नी सुनैना देवी, एक बॉडी गार्ड और दो चालक के खिलाफ अलौली थाना में केस दर्ज हुआ। चिराग पासवान से उन्होंने संपत्ति का बंटवारा करने की गुहार लगाई है। एलजेपी के नेता भी राजकुमारी देवी का हालचाल जानने पहुंचे और पशुपति कुमार पारस पर आरोप लगाया।

WhatsApp Image 2025 04 02 at 19.01.58

रामविलास पासवान के परिवार में पहले भी सियासी लड़ाई हो चुकी है। यह लड़ाई चाचा पशुपति कुमार पारस और भतीजे चिराग पासवान के बीच थी। अब यह नया विवाद सामने आया है। यह विवाद रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी से जुड़ा है। खबर है कि पशुपति कुमार पारस के परिवार वालों ने खगड़िया जिले के शहरबन्नी गांव में राजकुमारी देवी की संपत्ति पर अपना हक जताया। उन्होंने राजकुमारी देवी के कमरों में ताला लगा दिया है।

राजकुमारी देवी का आरोप है कि पारस पासवान और रामचंद्र पासवान की पत्नी ने उन्हें घर से निकालने की कोशिश की। उनके साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है। यह मामला अब चिराग पासवान के पास पहुंच गया। चिराग पासवान इस मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, शहरबन्नी के घर के कुछ कमरों में पशुपति कुमार पारस के परिवार वालों ने ताला लगा दिया। उनका कहना है कि संपत्ति पर उनका हक है।रामविलास पासवान ने दो शादियां की थीं। उनकी पहली शादी 1960 में राजकुमारी देवी से हुई थी। उस समय रामविलास पासवान सिर्फ 14 साल के थे। बाद में रामविलास पासवान ने राजकुमारी देवी को तलाक दे दिया। 1983 में उन्होंने रीना शर्मा से दूसरी शादी की। चिराग पासवान, रीना शर्मा के बेटे हैं। लेकिन, चिराग राजकुमारी देवी को भी अपनी मां मानते हैं। वह अक्सर उनसे मिलने शहरबन्नी जाते रहते हैं।

मामले पर चिराग की ओर से कोई बयान नहीं

पशुपति कुमार पारस और रामचंद्र पासवान, रामविलास पासवान के छोटे भाई हैं। राजकुमारी देवी का संपत्ति विवाद इन्हीं दोनों से चल रहा है। अब विवाद इतना बढ़ गया है कि घर में ताला तक लगा दिया गया। राजकुमारी देवी ने कहा कि पारस पासवान और रामचंद्र पासवान की पत्नी मुझे घर से निकालना चाहते हैं। चिराग पासवान ने इस मामले पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया।