WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

32nd Day of ASI Survey : भोजशाला सर्वे के 32वें दिन टीम परिसर में पहुंची, रविवार को टीम ने कार्बन डेटिंग की!

784

32nd Day of ASI Survey : भोजशाला सर्वे के 32वें दिन टीम परिसर में पहुंची, रविवार को टीम ने कार्बन डेटिंग की!

धार से वरिष्ठ पत्रकार छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

धार। भोजशाला में आज सोमवार को 32वें दिन भी एएसआई की टीम सर्वे के लिए आधुनिक उपकरणों के साथ सुबह 8 बजे भोजशाला परिसर में पहुंची। सर्वे टीम के साथ मजदूर भी शामिल हुए। टीम द्वारा दिनभर सर्वे किया जाएगा, सर्वे टीम के साथ याचिकाकर्ता आशीष गोयल एवं गोपाल शर्मा तथा मुस्लिम पक्ष की ओर से अब्दुल समद भी सर्वे टीम के साथ भोजशाला मे दाखिल हुए।

रविवार को सर्वे टीमें के साथ तीन नए अधिकारी नई उपकरणों के साथ जुड़े। उन्होंने दरगाह परिसर में भोजशाला परिसर के शिलालेख का अवलोकन किया और फाइबर शीट निकलवाई। शिलालेखों की दीवारों पर बनी कलाकृतियां का अवलोकन किया। सर्वे टीम ने भोजशाला के स्तंभों, दीवारों पर लिखी लिखावट, शिलालेख की लिखावट की कार्बन डेटिंग की। साथ ही भोजशाला परिसर पीछे की ओर खुदाई का काम भी जारी रहा।

IMG 20240422 WA0014

सर्वे का काम पूरा होने के बाद टीम के साथ मौजूद रहे हिन्दू पक्षकार गोपाल शर्मा ने बताया कि टीम में कई नई विधा के अधिकारी जुड़े, जिन्होंने भोजशाला के अंदर कार्बन डेटिंग का कार्य पूरा किया। भोजशाला के अंदर जितने भी पत्थरों-शिलालेख को और कमाल मौलाना की मस्जिद लगे खंभों, दीवारों और पत्थरों पर बनी आकृति और मज्जिद के बनी आकृति की कार्बन डेटिंग कर उसको पेपर रोल पर उतारा गया। भोजशाला के बाहर उत्खनन, अंदर ब्रशिंग और क्लीनिंग का काम भी हुआ। उन्होंने बताया कि आगे और भी लोग अलग-अलग विधाओं के नवीन उपकरणों के साथ जुड़ने वाले हैं।
जबकि, मुस्लिम पक्षकार अब्दुल समद ने कहा कि रविवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण था। जो छोटी-छोटी चीजें लिखी हुई थीं, पत्थरों-दीवारों पर आकृतियां बनी हुई थीं। मस्जिद के अंदर जो आयतें लिखी हुई थीं, जिसको टीम ने पहले कवर कर रखा था, उसको अलग प्रकार से आज टीम में पेपर स्टाम्प पर उकेरा। दिनभर हर बारीक पहलु पर उन्होंने काम किया। वहीं भोजशाला के पीछे उत्तरी क्षेत्र में एक 6/6 का गड्ढा चिन्हित किया गया, जिसमें दो ढाई फीट तक खुदाई हुई है।