WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

4% DA Hiked: MP में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी, 42 से बढ़कर 46% हुआ!

2465
4% DA Hiked

4% DA Hiked: MP में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी, 42 से बढ़कर 46% हुआ!

भोपाल: अंततः मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राज्य के कर्मचारियों की मांग को मानते हुए उन्हें महंगाई भत्ते में वृद्धि करने की सौगात दे दी है।

राज्य शासन वित्त विभाग ने आज मध्य प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के DA में चार परसेंट की बढ़ोतरी करने के आदेश जारी कर दिए हैं। अब कर्मचारियों का DA 42 से बढ़कर 46 परसेंट हो गया है। हालांकि यह अभी भी केंद्र सरकार की तुलना में 4% कम ही है।

Also Read: Election Dates Will Be Announced Tomorrow: चुनाव आयोग ने कल 3 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, लोकसभा चुनाव 2024 और कुछ राज्य विधानसभाओं की तारीखों का होगा ऐलान! 

महंगाई भत्ते की दर 1 जुलाई 2023 से कुल 46 परसेंट की गई है। राज्य शासन के कर्मचारियों को उपरोक्त अनुसार महंगाई भत्ते में हुई वृद्धि का लाभ 1 मार्च 2023 के वेतन से, जिसका भुगतान माह अप्रैल 2024 में होगा, से किया जाएगा।

1 जुलाई 2023 से 29 फरवरी 2024 तक की एरियर राशि का भुगतान तीन समान किस्तों में माह जुलाई, अगस्त और सितंबर में किया जाएगा।