WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home सोशल मीडिया में वाइरल

500 Note Bundle Scam: 500 रुपये के नोटों की गड्डी गिनते वक्त सावधानी रखिये वरना नुक्सान उठाना पडेगा !

1446

500 Note Bundle Scam:500 रुपये के नोटों की गड्डी गिनते वक्त सावधानी रखिये वरना नुक्सान उठाना पडेगा !

इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लाखों लोगों की आंखें खोल दी हैं.इस  वीडिओ में  गिनते वक्त आपको पूरे  नोट  मिलेंगे लेकिन यह इतने चालाकी से जमाये जाते है कि  आप गिनेंगे पूरे लेकिन वे होंगे नहीं पूरे। वीडियो में एक शख्स 500-500 रुपये की गड्डी हाथ में लेकर कहता है, 50 हजार की थप्पी, पूरे 100 नोट, लेकिन जैसे ही वह गिनना शुरू करता है, उसे गिनती में गड़बड़ लगती है. वह नोट पलटता है और देखता है कि दो नोटों को बड़ी चतुराई से इस तरह मोड़ा गया है कि, वो गिनने में चार लग रहे हैं…यानी सीधा 1000 रुपये का नुकसान.इस तरह दो तीन जगह भी किया  जा सकता है।

इस स्कैम की सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि ये बैंक से नहीं, बल्कि किसी प्राइवेट व्यक्ति की कलाकारी हो सकती है, यानी अगर आपने गड्डी बैंक से नहीं ली है, तो जांचना बेहद जरूरी है. वीडियो को X (पहले ट्विटर) पर @Lollubee नाम के यूजर ने पोस्ट किया है और लिखा, नया Scam…कृपया सावधान रहें. अब तक इस वीडियो को 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 2000 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं.

एक यूजर ने जानकारी देते हुए बताया, मैं हमेशा गांधी जी की तस्वीर देखकर नोट गिनता हूं. अगर एक भी नोट में फोटो गायब हो, तो समझ जाओ गड़बड़ है. इस वीडियो का सीधा संदेश है. नकदी को आंख मूंदकर स्वीकार न करें. नोट गिनने में जल्दबाज़ी न करें और हमेशा दोनों तरफ से नोट गिनें, ताकि ऐसे स्कैम से खुद को बचाया जा सके.

Angry Collector: गंदगी देख इंजीनियर पर भड़की कलेक्टर, कहा- पैसा खाकर बैठ गए हो! 

Viral Video:आपदा में आस्था- प्रयागराज में दारोगा के घर में घुसा गंगा की बाढ़ का पानी,दरोगाजी पर सवार थी आस्था फिर जो उन्होंने किया वीडियो हो गया वायरल!