WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

7th Pay Commission : चार भत्तों में बढ़ोतरी होना तय, केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी बढ़ेगी!

1676
7th Pay Commission : पुरानी पेंशन योजना का लाभ इन कर्मचारियों को मिलेगा

 

New Delhi : केंद्रीय कर्मचारियों के दरवाजे पर नई खुशी दस्तक देने वाली हैं। केंद्र सरकार ने DA में ही 3% बढ़ोतरी की है। अभी केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 34% है। इसके साथ ही कई अन्य भत्ते भी हैं, जो बढ़ने वाले हैं। यानी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी फिर से बढ़ने वाली है। सरकारी कर्मचारियों के 4 अन्य भत्तों को बढ़ाने पर विचार कर रही है। अगर इन भत्तों पर सरकार मुहर लगाती है, तो कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी होगी।

इन भत्तों के बारे में जानकारी

केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में 3% की बढ़ोतरी पहले ही चुकी है। एक बार फिर कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी होगी। हालांकि, इस बीच कर्मचारियों के अन्य भत्तों में भी इजाफा होने वाला है।

महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद अब कर्मचारियों के ट्रैवल अलाउंस (Travel Allowance) और सिटी अलाउंस (City Allowance) में भी बढ़ोतरी होगी। दरअसल, DA बढ़ोतरी के बाद TA और CA में बढ़ोतरी तय हो गया। DA बढ़ने के बाद TA और CA में बढ़ोतरी होती ही है।

प्रोविडेंट फंड (Provident Fund) और ग्रेच्युटी (Gratuity) में भी बढ़ोतरी होना भी तय है। केंद्रीय कर्मचारियों के मंथली PF और ग्रेच्युटी की गणना बेसिक वेतन और DA से होती है। ऐसे में महंगाई भत्ते के बढ़ने से PF और ग्रेज्युटी का बढ़ना तय है। बताया जा रहा है कि जुलाई से पहले इसमें बढ़ोतरी हो सकती है।

 

केंद्रीय कर्मचारी संगठन सरकार पर 18 महीने के बकाए एरियर के लिए भी दबाव बना रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि सर्वोच्च न्यायालय की रूलिंग है कि वेतन और अलाउंस कर्मचारी का हक है। ऐसे में, कर्मचारियों को 18 महीने के एरियर का लाभ भी मिल सकता है।

DA बढ़ने से केंद्रीय कर्मचारियों के हाउस रेंट अलाउंस और ट्रैवल अलाउंस में बढ़ोतरी का रास्ता साफ है। केंद्रीय कर्मचारियों को एक साथ 4 भत्ते में बढ़ोतरी का फायदा मिल सकता है। दरअसल, केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 9 माह में बढ़कर डबल हो गया। अब फिर जुलाई में DA बढ़ने की संभावना है।